मेहनत और लगन से ही सफलता का मुकाम पाया जा सकता हैः बिन्नी शर्मा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. किसी भी क्षेत्र में सफलता का मुकाम पाने के लिए मेहनत और लगन की जरूरत होती है. अपने लक्ष्य को निर्धारित कर के लगातार उसके लिए प्रयास से ही सफलता की राह पर आगे बढ़ा जा सकता है. ये मानना है गायक बिन्नी शर्मा का. हाल ही में गांधीधाम में एक निजी शो के आयोजन के दौरान बिन्नी की परफॉर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया. लोग उनके गीतों और धुनों पर झूमते नजर आए.

इस संबंध में बिन्नी ने कहा कि इतनी भीड़ के सामने परफॉर्मेंस देना मेरे लिए विशेष अनुभव रहा. उन्होंने अपने मित्रों और प्रशंसकों को इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. उन्होंने कहा कि एक बार फिर ये साबित हो गया कि गांधीधाम में लोग संगीत के दीवाने हैं. गौरतलब है कि बिन्नी ने एक टीवी रियलिटी शो में भाग लेकर अपने कॅरियर की यात्रा को शुरू किया था. उन्होंने एक रेडियो जॉकी के तौर पर भी काम किया है. 2007 में अहमदाबाद के लोकप्रिय रेडियो स्टेशन पर वे शो होस्ट करते थे.

सिंगर ने सुनिधि चौहान, शंकर एहसान लॉय, सोनू निगम, आतिफ असलम, अरिजीत सिंह शान, अलीशा चिनॉय, गुरु रंधावा, मीका सिंह, अनुष्का मनचंदा और यूफोरिया के साथ भी मंच शेयर किया है. बिन्नी शर्मा ने 2016 में एक लीडिंग मेंस ग्रूमिंग ब्रांड बियर्डो के सहयोग से अपना पहला सिंगल एल्बम मूच स्वैग रिलीज़ किया, जो बाद में द बियर्ड एंथम बन गया. उनके गीत तू छे को 2018 में शीर्ष 10 गुजराती गीतों में से एक घोषित किया गया. वहीं उनके गाने दिल कहे को 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें