अंबाला में महिला एएसआई से हाथापाई, होटल मैनेजर गिरफ्तार, Video वायरल 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृष्ण बाली/अंबाला: जिले के विराज मैरिज पैलेस में एक लेडी एएसआई को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह मैरिज पैलेस अंबाला के नारायणगढ़ में है, जहां पॉक्सो एक्ट के एक मामले में कार्रवाई करने गई महिला एएसआई से वहां के मैनेजर ने हाथापाई की. इस हाथापाई का वीडियो भी अब तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी मैनेजर पहले महिला एएसआई को धमकाता है और जब धमकाने पर महिला पुलिसकर्मी ने उसे एक थप्पड़ मारा तो होटल मैनेजर ने भी एएसआई को जोरदार तमाचा जड़ दिया. इसके बाद आरोपी मैनेजर को पुलिसकर्मी गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाते हैं. गाड़ी में बैठने से पहले भी विकास यादव नाम का होटल मैनेजर गाड़ी में बैठने का विरोध करते हुए नजर आ रहा है. लेकिन पुलिस उसे थाने ले जाती है.

आरोपी मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज
अंबाला एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपी मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने और पुलिस कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

होटल पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
बता दें कि कुछ दिन पहले भी इसी मैरिज पैलेस में पुलिस ने छापा मारकर कई कपल्स को हिरासत में लिया था, जिसके बाद पैलेस के मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया था. फिलहाल, पुलिस छापे के दौरान हिरासत में ली गई नाबालिग लड़की को पैलेस में निशानदेही के लिए लेकर गई थी. इसी दौरान आरोपी मैनेजर ने महिला एएसआई के साथ बदसलूकी की.

.

FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 23:41 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें