पत्नी और उसके प्रेमी को फंसाने के लिये दी पटना जंक्शन को उड़ाने की धमकी, एक गलती ने पहुंचया जेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पटना. पटना जंक्शन को देर रात बम से उड़ाने की धमकी के बाद रेल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है और मोबाइल लोकेशन के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. रेल एसपी ने यह बताया कि  सोमवार की देर रात 10 बजकर 21 मिनट में 8210873730 नंबर से कॉल किया गया और पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी. रेलवे ने टीम का गठन कर करवाई की गई. इस दौरान सहरसा निवासी राजेश कुमार रंजन जो पूर्व में सीआरपीएफ का जवान हुआ करता था को गिरफ्तार किया गया.

रेल एसपी पटना अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि रेल पुलिस ने एक टीम का गठन कर मामले की वैज्ञानिक अनुसन्धान करवाया, जिसमें उक्त मोबाईल नंबर सहरसा निवासी दीप शंकर कुमार का पाया गया, जिससे पुलिस की पूछताछ में पूजा नाम के युवती को उस नंबर के सिम देने की बात सामने आयी. रेल एसपी ने कहा कि पूजा शादीशुदा महिला है जिसके पति राजेश कुमार रंजन ने पत्नी और उसके प्रेमी दीप शंकर को फंसाने की नीयत से सोमवार को तीन अलग-अलग सिम नम्बरों से पटना जंक्शन के कंट्रोल रूम में फोन पटना जंक्शन को उड़ाने की धमकी दी थी.

रेल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक राजेश कुमार रंजन पूर्व में सीआरपीएफ से भगोड़ा है जो वर्तमान में सहरसा के एक हार्डवेयर दुकान में काम करता है. बताते चलें कि सोमवार देर रात्रि बम की सूचना मिलने के बाद रेल डीएसपी सुशांत कुमार चंचल, लॉ एन्ड ऑर्डर डीएसपी सहित कई अधिकारियों के साथ पटना जंक्शन के सभी प्लेटफार्म पर स्वान दस्ता और बम निरोधक दस्ते के साथ प्लेटफार्म संख्या 1 से 10 तक के चप्पे-चप्पे की तलाशी लगभग 5 घंटे तक चली और कॉल कर धमकी देने वाले को सहरसा से गिरफ्तार कर लिया है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें