गौरव झा/शिखा श्रेया/ रांची. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मंगलवार की शाम 12वीं के कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया. जिसके बाद लड़कियों ने टॉप सूची में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा को एक बार फिर से साबित कर दिया. झारखंड की राजधानी रांची के लोअर घाघरा की रहने वाली सृष्टी कुमारी ने 96% लाकर पूरे राज्य में टॉप किया है.
सृष्टी कुमारी ने News18 Localसे बातचीत कर बताया यह सफर मेरे लिए आसान नहीं था पर मेरी मां ने बहुत मेहनत कि,हमेशा मुझे मोटिवेट किया करती थी.पढ़ने के लिए या फिर आगे जिंदगी में कुछ बड़ा करने के लिए.साथी मैं जॉइंट फैमिली में रहती थी.घर में 11 लोग हैं और सभी का काफी सहयोग रहा. चुकी मैनें काफी मेहनत कि थी तो उम्मीद थी की टॉप सूची में जगह बना पाऊंगी.
आपके शहर से (रांची)

क्या हैं धोनी के वो 10 मंत्रा, जो हिट मैनेजमेंट और लीडरशिप गुर भी बताते हैं

75000 किताबें, 3 स्टडी रूम: बेहद खास है पलामू का केंद्रीय पुस्तकालय, आजादी की भी सुनाता है गाथा

Jharkhand Board Commerce Result 2023: झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स में 88 % पास, श्रृष्टि कुमारी 480 नंबर के साथ टॉप पर

Jharkhand Board Arts Inter Result 2023: झारखंड बोर्ड 12वीं Arts में 95.97 फीसदी पास, कशिश ने 469 नंबर पाकर किया टॉप

Ganga Dussehra 2023: बैद्यनाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, देश के कोने-कोने से पहुंचे भक्त

धनबाद नगर निगम ने शंभावी सिंह को बनाया ब्रांड एंबेसडर, जानें उनका पेशा

Vande Bharat Train: खुशखबरी! रांची-वाराणसी के बीच दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, 6 घंटे में पूरा होगा सफर

JAC 12th Result 2023 Live: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे घोषित, कशिश परवीन और श्रृष्टि कुमारी ने किया टॉप

गुमला नगर परिषद ने शुरू की बुक बैंक, महज 1 रुपया प्रतिदिन के किराए पर पढ़ने के लिए ले जाएं किताब

JAC 12th Result 2023 Declared: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट हुआ जारी, Direct Link से करें चेक

Jharkhand: 6 की उम्र में सिर से उठा पिता का साया, मां के संघर्ष ने बेटी को बनाया स्टेट टॉपर
हर दिन 5 घंटे की पढ़ाई
सृष्टी बताती हैं, हर दिन स्कूल से आने के बाद दिन 5 घंटे की पढ़ाई किया करती थी. रात में समय पर सोकर सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करती थी.देर रात पढ़ाई करना पसंद नहीं .वहीं, पढाई के दौरान चैप्टर वाइज रिवीजन बहुत जरूरी होती है. एक- एक चैप्टर का कंसेप्ट क्लियर होना चाहिए, यह सबसे जरूरी है.जब तक कंसेप्ट क्लियर ना हो तब तक उस टॉपिक को ना छोड़े. इस दौरान मुझे कुछ डाउट होता तो मैं अपने टीचर से पूछती व टीचर से लगातार संपर्क में रहती थी.इससे मोटिवेशन के साथ-साथ उनका पर्सनल गाइडेंस भी मिला करता था.
आगे चलकर बनना है सीए
सृष्टी कहती है, मुझे आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना है.इसलिए अभी प्लस टू के बाद मैं बीकॉम करूंगी.इसके बाद सीए की तैयारी शुरू कर दूंगी.वहीं, टॉप करने के सवाल पर सृष्टि कहती है मैंने अपने स्कूल में पिछले साल के टॉपर दीदियों को देखा है.उनको देखकर मुझसे बड़ा प्रेरणा मिला करता था और सोचती थी कि एक दिन ऐसे ही टॉप कर मैं भी अपने स्कूल व मां का नाम रोशन करूंगी.
मां का रहा अहम योगदान
सृष्टी बताती हैं, मेरे टॉप करने में मां का बहुत बड़ा योगदान रहा है.पापा के चले जाने के बाद मां ने अकेले ही कमा कर मेरी हर जरूरतों को पूरा किया है.मुझे कभी पापा की कमी महसूस नहीं होने दी. माँ घाघरा के ही एक स्पोर्ट फैक्ट्री में पैकेजिंग का काम करती है.वह सुबह से शाम तक फैक्ट्री में रहती है.इसके बाद घर आकर मेरी पढ़ाई को भी देखा करती थी और मुझे घर का काम कभी नहीं करने दिया. जब माँ घर पर नहीं रहती थी तो घर का सारा काम बड़ी मां व दीदी मिलकर किया करती थी. इसलिए मुझे पढ़ाई के लिए काफी वक्त मिल जाया करता था.
सोशल मीडिया का फायदा उठाये
सृष्टि बच्चों को सलाह देते हुए कहती है ,कंसिस्टेंसी और कंसेप्ट क्लीयर होना बहुत जरूरी है.साथी इस दौरान सोशल मीडिया से दूर रहे या फिर सोशल मीडिया का प्रयोग अपने पढ़ाई के लिए ही करें.जैसे मैंने यूट्यूब का सहारा लिया था अपने डाउट को क्लीयर करने के लिए. अगर कोई चैप्टर नहीं समझ आता तो यूट्यूब से देखकर समझ लेती थी.इस तरह सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके उसका पूरा फायदा उठा सकते हैं.
.
Tags: Jharkhand news, Ranchi news
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 20:52 IST








