अंजू देवी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, डायन के आरोप में भैसुर ने ही कर दी हत्या

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- आशीष रंजन

भागलपुर. भागलपुर जिला के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के लोहिया पुल के नीचे पत्ता बेचने वाली अंजू देवी नामांक महिला को चाकू गोदकर मार डालने की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. गौरतलब हो कि नौ मई को संध्या पहर मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उल्टा पुल के नीचे अंजू देवी को चाकू गोदकर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मारकर जख्मी कर दिया गया था. इलाज हेतु मायागंज अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मृत्यु हो गई थी.

इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक मोहन कुमार सिंह, मोजाहिदपुर थाना के स्वलिखित बयान के आधार पर मोजाहिदपुर थाना में केस दर्ज किया गया था. कांड के उदभेदन मे वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक अमित रंजन की निगरानी में नगर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार चौधरी और सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) अपराजित लोहान के नेतृत्व में S.I.T. का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा कांड का सफल उद्भेदन करते हुए एक देशी कट्टा, 06 जिंदा कारतुस और दो लाख छप्पन हजार तीन सौ पच्चीस रूपया सहित मृतक महिला के भैसूर फूचो मंडल की गिरफ्तारी की गई है.

उसने इस घटना को स्वीकार किया है. इस केस का खुलासा करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि इससे पहले भी डायन कहकर इस महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था. वर्ष 2000 में महिला के पति को सांप ने काट लिया था जिसके बाद से इसे डायन कहां जा रहा था जिसको लेकर महिला के द्वारा कोर्ट में भी सनहा दर्ज कराया गया था. वहीं इस मामले में जमीन विवाद भी सामने आ रहा है. इसके साथ ही पुलिस गिरफ्तार आरोपी के अपराधिक इतिहास का भी पता कर रही है.

Tags: Bhagalpur news, Bihar crime news, Crime News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें