
कासिम खान/नूंह. नूंह से एक अच्छी खबर सामने आई है. जहां पहले गौ-तस्करों का आतंक था लेकिन अब प्रशासन और पुलिस के सख्त रवैये ने गौ-तस्करों पर लगाम कस दिया है . दरअसल, गौ-तस्करी के मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. यही वजह भी है कि बिरयानी के बरतन का सफाया होने लगा है. खाकी की सख्ती के साथ -साथ इसमें आमजन के सहयोग की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है.
जहां कई दर्जन बिरयानी के पतीले गुरुग्राम अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घासेड़ा गांव में दिखाई देते थे.वहीं, अब दूरबीन से देखने पर भी एक भी पतीला नजर नहीं आता. गौ तस्करी में कमी आने से ना केवल स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है, बल्कि पुलिस विभाग के अधिकारी भी लोगों के सहयोग की सराहना कर रहे हैं.
बजरंग दल का प्रयास रहा था हिंसक
आपको बता दें कि हरियाणा का मुस्लिम बाहुल्य नूंह जिले में गौ तस्करी की काफी घटनाएं सामने आती रही हैं.यही वजह थी कि बजरंग दल से जुड़े लोग आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम देते थे. जिसकी वजह से न केवल कई लोगों की जान गई, बल्कि काफी लोग मारपीट के दौरान घायल भी हुए. कानून हाथ में लेकर कार्रवाई करने वाले बजरंग दल से जुड़े लोगों की जमकर निंदा भी हुई. सड़क से विधानसभा तक में बजरंग दल की कार्रवाई पर सवाल उठे. जिसके बाद सरकार ने गौ तस्करी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने शुरू किए.
गौ तस्करी पर लगाम लगना है पुलिस का लक्ष्य
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि गौतस्करी को रोकने के लिए न केवल गोवंश से जुड़े पुराने मुकदमों में आरोपियों की धरपकड़ तेज की, वहीं गौ तस्करी पर ड्रोन से भी नजर रखी जाने लगी.पुलिस विभाग के अधिकारी फील्ड में उतरे और गांव – गांव जाकर लोगों से गौ तस्करी रोकने की अपील की. लोगों ने भी गांव में बदनामी के दाग को धोने के लिए कमेटियां बनाई और गौ तस्करी से जुड़े लोगों पर नजर रखी. उसका असर चंद दिनों बाद ही दिखाई देने लगा. जिस इलाके में बड़े पैमाने पर गौ हत्या की बात की जाती थी, अब उस इलाके में छुटपुट घटनाएं सामने आ रही हैं. अभी भी पुलिस विभाग पूरी तरह से सतर्क है और इस बुराई को पूरी तरह से दूर करने के लिए आमजन का सहयोग ले रहा है.
गौ तस्करी ऐसे लगी लगाम
जिन गांवों में अधिकतर गौकशी की जाती थी,उनको चिन्हित कर सबसे पहले पुलिस विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया,ग्रामीणों के सहयोग से कमेटियों का गठन किया.हर गांव में पुलिस विभाग का एक जवान ग्राम प्रहरी के रूप में नियुक्त किया.गांव के लोगों की हर हरकत पर नजर रखने का काम किया
.
Tags: Haryana news, Mewat news
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 19:13 IST








