02

नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा समर स्पेशल ट्रेन (04071/04072) प्रत्येक शुक्रवार को 2 जून से 30 जून के बीच चलेगी.यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 11.15 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 11.25 बजे कटरा पहुंचेगी. इस दौरान सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, लुधियाना समेत अन्य स्टेशनों पर स्टॉपेज के साथ कटरा पहुंचेगी.वापसी में कटरा से नई दिल्ली के बीच हर शनिवार को 03 जून से 01 जुलाई तक इस गाड़ी का परिचालन होगा. श्री माता वैष्णो देवी से यह ट्रेन शाम 6:30 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 6.50 पर नई दिल्ली पहुंचेगी.इस गाड़ी में चेयर कार का किराया 1175 रुपये होगा.
Author: Up Head Line
Views: 19








