नौकरी मत छोड़ो सैलरी पर बढ़ा देंगे 1 लाख! गो फर्स्ट एयरलाइन का पायलट्स को ऑफर, दिवालिया होने की कगार कपंनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

इस एयरलाइन कंपनी में पायलट की मंथली एवरेज सैलरी 5.3 लाख रुपये है.
कंपनी ने पायलट्स और फर्स्ट ऑफिसर्स को बढ़ी सैलरी का ऑफर दिया है.
गो फर्स्ट ने अपनी सभी उड़ानें 30 मई तक के लिए स्थगित कर दी हैं.

नई दिल्ली. दिवालिया होने की कगार पर खडी लो-कॉस्ट एयरलाइन गो फर्स्ट एक और मुश्किल से जूझ रही है. दरअसल कंपनी के हालात को देखते हुए पायलट नौकरी छोड़कर जा रहे है. ऐसे में उन्हें रोकने के लिए कंपनी ने पायलट की सैलरी 1 लाख रुपये बढ़ाने का ऑफर दिया है. वहीं, फर्स्ट ऑफिसर्स के वेतन में 50,000 प्रतिमाह बढ़ोतरी की करने की योजना बनाई है. फिलहाल इस एयरलाइन कंपनी में पायलट की मंथली एवरेज सैलरी 5.3 लाख रुपये है.

गो एयरलाइंस इंडिया लिमिटेड की विमान कंपनी गो फर्स्ट ने दिवालिया समाधान प्रक्रिया के लिए 2 मई को एनसीएलटी में याचिका दायर की थी. डीजीसीए ने बीते सप्ताह गो एयरलाइंस से फ्लाइट संचालन को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी. सोमवार को एयरलाइन के वरिष्ठ अधिकारियों ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अधिकारियों के साथ अपनी रिवाइवल योजना पर चर्चा की.

ये भी पढ़ें- Go First Crisis: गो फर्स्ट के यात्रियों की बढ़ी चिंता, एयरलाइन ने 28 मई तक फ्लाइट्स की रद्द

नौकरी छोड़ रहे पायलट्स को ऑफर
चुनौती और संकटग्रस्त हालात में एयरलाइन ऑपरेशंस प्रभावित नहीं हो इसलिए कंपनी लगातार कोशिश कर रही है. क्योंकि, खबरें आ रही हैं कि कंपनी के सामने खड़े हुए वित्तीय संकट को देखते हुए गो फर्स्ट के पायलट दूसरी एयरलाइंस कंपनियों में नौकरी की तलाश में जुटे हैं. इसके बाद गो एयरलाइंस इंडिया लिमिटेड ने अपने पायलट की सैलरी में 1,00,000 रुपये और फर्स्ट ऑफिसर की सैलरी 50,000 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की योजना बना रहा है.

‘जल्द उड़ान भरेंगे हम’
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के इंटरनल मेल में गो फर्स्ट ने कहा है कि बढ़ा हुआ वेतन 1 जून से लागू होगा और इसमें सभी पायलट और फर्स्ट ऑफिसर शामिल होंगे जो 31 मई तक कंपनी के कर्मचारी हैं. इनमें वे कर्मचारी भी शामिल होंगे जो इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन 15 जून तक अपना रिजाइन वापस लेने को तैयार हैं.

एयरलाइन कंपनी ने कहा “हम जल्द ही कर्मचारियों के लिए लॉन्गेविटी बोनस की घोषणा भी करेंगे. अगर चीजें मौजूदा प्रोग्रेस प्लान के अनुसार चलती, तो हमें फिर से उड़ान भरने में देर नहीं लगेगी, जिससे हमें नियमित रूप से वेतन भुगतान करने में भी मदद मिलेगी.” फिलहाल गो फर्स्ट ने अपनी सभी उड़ानें 30 मई तक के लिए स्थगित कर दी हैं.

Tags: Airline, Airline News, DGCA

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें