थाईलैंड की इमली के दिवाने हुए बीकानेर के लोग, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


निखिल स्वामी / बीकानेर. इमली का नाम लेते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. यह अपने खट्टे मीठे स्वाद की वजह से देश विदेश में काफी फेमस है. इमली देश के कई कोने से बीकानेर में आती है. लेकिन इन दिनों थाईलैंड की इमली बीकानेर में मिल रही है. इस इमली के स्वाद को चखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इसकी खरीदारी कर रहे है. दुकानदार नरेश पंजाबी ने बताया कि इस थाईलैंड की इमली की डिमांड बहुत अधिक है. हालांकि, यह पूरे साल चलती है और हर साल बीकानेर आती है. इस सीजन में इसकी डिमांड ज्यादा रहती है. बाजार में 250 ग्राम इमली का पैकेट 100 रुपए में मिल जाता है.
इमली का उपयोग कई चीजों को बनाने में किया जाता है, जैसे गोलगप्पे का पानी, खाद्य पदार्थों को खट्टा बनाने और चटनी बनाने आदि में होता है. वही कुछ लोग इसे ऐसे भी खाना पसंद करते हैं.

इमली खनिजों से होती है भरपूर
विशेषज्ञ डॉ. दाउ लाल बोहरा बताते है कि इमली न केवल स्वाद में अच्छी होती है बल्कि इसका सेवन सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. शरीर को कई प्रकार के रोगों से बचाने में उपयोगी होती है. इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे विटामिन-ए और विटामिन-सी. इसके अलावा इमली कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज, फाइबर, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे खनिजों से भी भरपूर होती है.

इमली के फायदे जानकर हो जाएगे हैरान
ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में इमली बहुत उपयोगी है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करती है और एंटी-ऑक्सीडेंट की मदद से अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाती है. इससे हृदय संबंधी रोगों का खतरा भी कम होता है. इमली का सेवन पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा माना जाता है. इसमें फाइबर अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन और वजन घटाने में मदद करता है और साथ ही गैस, बदहजमी जैसी समस्याओं को भी दूर करता है. डॉ दाउ लाल बोहरा ने बताया कि इमली के सेवन से शरीर में रक्त का संचार अच्छे से होता है. साथ ही यह रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी मदद करती है, जिससे शरीर की कमजोरी दूर होती है और याददाश्त बढ़ाने में भी मदद मिलती है.

.

FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 17:20 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें