Pilibhit Tiger Reserve: खेत में रखवाली कर रहे किसान पर बाघ ने किया हमला, मौके पर मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सृजित अवस्थी/पीलीभीत. पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में वन्यजीवों के हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. बीते कई दिनों से तेंदुए के हमले में दर्जन भर से अधिक ग्रामीण घायल हो चुके हैं. मंगलवार सुबह अपने खेत की रखवाली कर रहे ग्रामीण पर टाइगर ने एकाएक हमला बोल दिया. हमले में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से ही ग्रामीणों में खासा रोष देखा जा रहा है.

दरअसल, महोफ रेंज से सटे अलीगंज गांव का है. जहां अशोक कुमार आवारा पशुओं से अपने खेत की रखवाली कर रहा था. इतने में अचानक खेत में से निकले टाइगर ने उस पर हमला बोल दिया. बीते कुछ दिनों से पीलीभीत जिले में लगातार वन्यजीवों के हमले की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. बीते एक महीने से अलग अलग इलाकों में तेंदुए खेतों में काम कर रहे किसानों व मजदूरों पर हमलावर हो रहे हैं. वहीं कई इलाकों में बाघ की चहलकदमी भी देखी जा रही है.

चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे

हमले के दौरान हुई चीख पुकार सुनकर आसपास के अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने बमुश्किल से टाइगर को वहां से भगाया. घटना के बाद से ही मृतक का परिवार सदमे में आ गया है. वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में भी रोष देखा जा रहा है.

 टाइगर को पकड़ने के प्रयास जारी

सामाजिक वानिकी के डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि बाघ के हमले में एक किसान की मौत का मामला सामने आया है. मौके पर पहुंचकर टाइगर को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही आर्थिक सहायता की कवायद शुरू कर दी जाएगी.

Tags: Latest hindi news, Pilibhit news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें