
अनुज गौतम/सागर: एक तरफ नौतपा चल रहा हैं तो दूसरी तरफ बादलों की आवाजाही और बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. इस बीच जिले के शाहगढ़ इलाके में गरज चमक के साथ बारिश हुई और बेर के आकार के ओले भी गिरे. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. साथ ही नुकसान भी उठाना पड़ा.
सरपंच और सचिव आकाशीय बिजली की चपेट में आए
आंधी तूफान के बीच रुरावन गांव में आकाशी बिजली गिरी. सहायक सचिव धर्मेंद्र अहिरावर का मकान के पर बिजली गिरी. वहां मौजूद सरपंच और सचिव आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए. जिसके कारण सरपंच राजकुमार अहिरवार, सहायक सचिव धर्मेंद्र के हाथ-पांव में जलन होने लगी. साथ ही शरीर से हलचल कम होने लगी तो परिवार जन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया.
न्यूनतम तापमान 23 डिग्री
तेज हवा में कई जगह पेड़ उखड़कर गिरे. साथ ही कई स्थानों पर ओले भी बरसने से मूंग की फसल को काफी नुकसान हुआ है. इस तरह के मौसम को लेकर लोगों का कहना है कि मई के मौसम में ऐसी हवा बारिश पहले कभी नहीं देखी.जमुनिया के राम प्रसाद पटेल ने बताया कि तेज हवा चलने से आम की फसल बर्बाद हो चुकी है. आम पूरी तरह झड़ गए. तेज हवा से मकानों के छप्पर भी उड़ गए हैं. नगर सहित ग्रामीण अंचलों की बिजली गुल हो गई. बिजली सप्लाई देरशाम तक ठप रही. बारिश होने की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री पर आ गया है जो सामान्य से तीन कम है. स्थानीय मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी और कहीं-कहीं पर फिर से ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है.
.
Tags: Hindi news india, Madhya pradesh news, Sagar news, Weather news
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 13:51 IST








