
प्रतापा राम/ जैसलमेर. जैसलमेर शहर में सोमवार को रात 01 बजे के बाद अचानक मौसम ने अंगड़ाई ली और देखते ही देखतेकाले बादलों ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगी. धूल भरी आंधी के साथ ही शुरू हुआ तेज बारिश का सिलसिला जो करीब मंगलवार सुबह तक जारी रहा.जिससे जैसलमेर की ज्यादातर सड़कों पर जलभराव हो गया और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
यही नहीं जिले भर में बिजली के तार भी गिर गए, जिससे लोगों को बिजली संकट का भी सामना करना पड़ा. वहीं मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर नेअलर्ट जारी कर बताया कि पश्चिमी विक्षोभ पुनः सक्रिय होने के कारण जैसलमेर जिले में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश व आकाशीय बिजली औरअंधड की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया था. यह उसी का असर है.
मंगलवार को भी छाए बादल
जयपुर मौसम केंद्र की मानें तोअगले दो तीन दिनों तक बारिश व मानसून रहेगा. हालांकि लगातार तीन दिन तक बारिश और बादलों की आवाजाही की वजह से जैसलमेर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक था. जिससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली थी. यही नहीं न्यूनतम तापमान में भी पांच से दस डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी.
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान इन तीन दिनों के दौरान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. गुरुवार से यही अधिकतम तापमान एक बार फिर से 45 डिग्री सेल्सियस एक जाने का पूर्वानुमान है. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी.








