
अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊः खुद को फिट रखने के लिए लोग जिम जाते हैं. इस दौरान वह मोटी रकम देकर एक बंद कमरे के अंदर पसीना बहाते हैं. अगर आपसे कहा जाए कि आपको बेहद कम पैसों में वजन घटाने के साथ ही खुले आसमान के नीचे हरियाली के बीच एक्सरसाइज कराने के साथ डांस भी सिखाया जाएगा, तो शायद आप यकीन नहीं करेंगे. हालांकि यह हकीकत है.
लखनऊ शहर के जनेश्वर मिश्र पार्क में हफ्ते में चार दिन ऐसा ही होता है. यहां पर मॉर्निंग स्टार्स नाम का ग्रुप मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को आता है. 50 मिनट खुले आसमान के नीचे एक्सरसाइज होती है और लोगों को वजन घटाने के साथ ही डांस भी सिखाया जाता है. साफ है कि डांस के जरिए आप अपना वजन भी घटा सकते हैं और बॉडी को फिट भी रख सकते हैं. इस ग्रुप में अलग-अलग ट्रेनर लोगों को ट्रेनिंग देते हैं. इस ग्रुप का सदस्य बनने के लिए आपको सिर्फ 800 रुपये देने होंगे.
400 से 600 कैलोरी होती हैं बर्न
मॉर्निंग स्टार्स की सदस्य डॉ. नीलू सत्यार्थी ने बताया कि खुले आसमान के नीचे जब म्यूजिक के साथ एक्सरसाइज होती है, तो एक अलग सा ही माहौल बन जाता है. देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है. इस ग्रुप में हर उम्र के लोग हैं, जिसमें बच्चे, बूढ़े और जवान शामिल हैं. इस ग्रुप में घर जैसा माहौल होता है. इसे आप एक हैप्पी क्लास भी कह सकते हैं. सदस्य पीयूष अस्थाना ने बताया कि दो तरह से यहां पर डांस सिखाया जाता है. जुंबा डांस सिर्फ मंगलवार को होता है. जबकि फिटनेस डांस गुरुवार शनिवार और रविवार को होता है. इसमें डांस के जरिए लोगों को एक्सरसाइज कराई जाती है. डांस के जरिए 400 से 600 कैलोरी बर्न होती हैं.
कोई भी हो सकता है इसमें शामिल
ट्रेनर अनुज शर्मा ने बताया कि इस ग्रुप में कोई भी शामिल हो सकता है. इसके अलावा लोग ग्रुप के इंस्टाग्राम पेज मॉर्निंग स्टार्स पर जाकर भी जानकारी ले सकते हैं. साथ ही बताया कि जनेश्वर मिश्र पार्क में हफ्ते में चार दिन सुबह 6 बजे से लेकर 8 के बीच लोग आकर उनके ग्रुप से संपर्क कर सकते. यह डांस रोज जनेश्वर मिश्र पार्क के अंदर प्रवेश करते ही सामने की ओर सीढ़ियों के ठीक सामने होता है.
.
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 12:41 IST








