
रवि पायक/ भीलवाड़ा. रेलवे द्वारा गर्मियों के मौसम में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के स्पेशल ट्रेन चलाई हैं. इन दिनों गर्मी की छुटियां होने के चलते ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ बढ़ीहै. ऐसे में उत्तर-पश्चिम रेलवे की ओर से रेल यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है.
आपके शहर से (भीलवाड़ा)
बता दें कि टेक्सटाइल सिटी होने के चलते यहां उद्योग की संख्या ज्यादा ऐसे में भीलवाड़ा में प्रवासी मजदूर से लेकर श्रमिक यहां अपना रोजगार कमाने के लिए आते हैं. यही कारण है कि उत्तर प्रदेश ,बिहार, झारखंड, गुजरात से लोग यहां काम करने के लिए आते हैं औऱ गर्मी की छुटियो में अपने घर जाते हैं जिससे यातायात में यात्री भार बढ़ जाता है
इन ट्रेनों में बढ़े डिब्बे
गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय – उदयपुर सिटी – दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से 1 जून 23 से 30 जून 23 तक औरउदयपुर सिटी से 2 जून 23 से 1 जुलाई 23 तक 3 द्वितीय शयनयान व 1 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. वहीं गाड़ी संख्या 20971 / 20972, उदयपुर सिटी – शालीमार-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से 3 जून 23 से 24 जून 23 तक औऱ शालीमार से 4 जून 23 से 25 जून 23 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है.
गाड़ी संख्या 12991/12992, उदयपुर सिटी जयपुर – उदयपुर सिटी रेलसेवा में 1 जून 23 से 30 जून 23 तक 2 साधारण, 1 द्वितीय कुर्सीयान व 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. गाड़ी संख्या 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 1 से 30 जून 23 तक औऱ इंदौर से 4 जून 23 से 3 जुलाई 23 तक 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की
गाड़ी संख्या 12465 / 12466, इंदौर-जोधपुर-इंदौर रेलसेवा में इंदौर से 2 जून से 1 जुलाई 23 तक और जोधपुर से 3 जून 23 से 2 जुलाई 23 तक 01 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. गाड़ी संख्या 19601/19602, उदयपुर सिटी – न्यूजलपाईगुडी- उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से 3 से 24 जून 23 तक इसके साथ ही न्यूजलपाईगुडी से 5 से 26 जून 23 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. गाड़ी संख्या 19666/19665, उदयपुर सिटी – खजुराहो – उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटीसे 1 से 30 जून 23 तक और खजुराहो से 3 जून से 2 जुलाई 23 तक 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है.
.
Tags: Bhilwara news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 12:37 IST








