Chhattisgarh News: डाइट प्राचार्य के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप, पीड़ित स्टाफ ने कलेक्टर से की शिकायत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जांजगीर चाम्पा/लखेश्वर यादव. जांजगीर चाम्पा. जिले के प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी प्राचार्य बीपी साहू के खिलाफ स्टॉफ के कर्मचारी लाम बंद हो गए है. डाइट संस्थान के लिपिक और टीचिंग स्टॉफ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रभारी प्राचार्य पर प्रशासनिक आतंक फैलाने का आरोप लगाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि 6 माह पहले बीपी साहू प्रभारी प्राचार्य के रूप पदस्थ हुए है. स्टॉफ को मानसिक प्रताड़ना कर रहे है. साथ ही वित्तीय अनियमितता भी की है. जिसकी जाँच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी ने उच्च अधिकारी को सौप दी है.

रिपोर्ट में जिला शिक्षा अधिकारी ने बीपी साहू के खिलाफ कई वित्तीय अनियमितता पाए और कर्मचारियों पर प्रताड़ना का मामला पाया है. 16 मई को जिला शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट सौंपे है लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होने से प्रभारी प्राचार्य का हौंसला बुलंद है. कर्मचारियो को हटाने की धमकी दे रहे हैं. डाइट के कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से प्रभारी प्राचार्य को शीघ्र हटाने की मांग की है और मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

शारीरिक वा मानसिक रूप से किया गया  प्रताड़ित 
डाइट जांजगीर के पीड़ित व्याख्याता सुरेश प्रसाद साहू ने बताया कि बार-बार अपने ऑफिस बुलाकर डांटा जाता है. शारीरिक मानसिक रूप से परेशान करते है. डाइट के मुख्य गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है. डाइट में पिछले 6- 7 सालो की सामग्री को छुट्टी के दिन सीसीटीवी कैमरा बंद कर समान को बेच दिया गया है.

प्रभारी प्राचार्य को शीघ्र हटाने की मांग
छत्तीसगढ़ लिपिक संघ के प्रदेश संगठन सचिव रवि प्रकाश दुबे ने बताया कि डाइट प्रभारी प्राचार्य बीपी साहू के द्वारा सभी लिपिक साथियों और वहां के स्टाफ को शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना कर रहे हैं. साथ में उनके खिलाफ वित्तीय नमिता की भी शिकायतें आई हैं. इस संबंध में संगठन द्वारा पूर्व में लिखित शिकायत की गई थी. जिसपर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई परंतु आज तक कार्यवाही नहीं हुई है. इस संबंध में कलेक्टर मैडम को ज्ञापन देने आए थे और एडीएम ज्ञापन सौंपा है. अगर इस संबंध में आगामी कार्यवाही नहीं होती है तो संगठन उग्र प्रदर्शन करने केे के लिए बाध्या होगा.

.

FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 10:46 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें