ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश. देवभूमि उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश एक पावन तीर्थ स्थल है. यहां कई सारे मंदिर व घाट स्थापित है. वैसे तो गंगा स्नान का अपना एक महत्व होता है. लेकिन ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन दान और स्नान का विशेष महत्व है. इस शुभ दिन पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को पूजा जाता है. साथ ही साथ इस दिन सभी को गंगा स्नान और दान करना करना चाहिए. इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत 3 जून को है. इस विशेष दिन पर व्रत और दान स्नान करने से घर में धन, सुख, शांति और वैभव की प्राप्ति होती है और साथ ही घर से नकारात्मक प्रभाव भी दूर होते हैं.
स्नान दान का है विशेष महत्व
न्यूज 18 के साथ हुई बातचीत के दौरान पुजारी मंगल देव उपाध्याय बताते है कि धर्म ग्रंथो और हिंदू प्राचीन धर्मों के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा को श्रेष्ठ पूर्णिमा के रूप में माना जाता है. इस शुभ दिन पर विशेष रूप से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना की जाती है. महिलाएं इस विशेष दिन पर अपने सुहाग, पुत्र, आरोग्यता के लिए यह व्रत करती है.
साथ ही ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन ऋषिकेश में गंगा स्नान के लिए भक्तों की अपार भीड़ रहती है. वे बताते है इस विशेष दिन पर स्नान दान का विशेष महत्व है. सभी को इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना करनी चाहिए.
वे बताते हैं कि इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा की तिथि 3 जून शनिवार को 11 बजकर 16 मिनट से शुरू होगी. परंतु उदया तिथि के अनुसार और हिंदू पंचाग के अनुसार 4 जून रविवार को दान स्नान का महत्व है. अर्थात ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत 3 जून को किया जाएगा और दान स्नान का महत्व 4 जून का है.
Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा आज, करें यह उपाय, मिलेगी नौकरी और होगी आर्थिक उन्नति
अगर आप तीर्थ नगरी ऋषिकेश में हैंतो पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान कर दान जरूर करें. उसके बाद इस विशेष दिन पर स्नान दान के पशयात भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना जरूर करें . इससे आपको धन, यश, वैभव और सुख समृद्धि प्राप्त होगी.
.
Tags: Dharma Aastha, Religion 18, Rishikesh news, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 10:27 IST








