जुनैद-नासिर हत्याकांड चार्जशीट: हरियाणा पुलिस ने झाड़ लिया था पल्ला, उसके बाद दोनों को मार दिया गया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

फरवरी माह में हुई थी जुनैद-नासिर की हत्या
हत्याकांड की गूंज राजस्थान से लेकर दिल्ली तक हुई थी
भरतपुर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ पेश की चार्जशीट

दीपक पुरी.

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले के बहुचर्चित नासिर-जुनैद हत्याकांड (Nasir-Junaid murder case) में पुलिस ने हरियाणा पुलिस को लेकर बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले को लेकर बीते दिनों तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर की है. वहीं इस मामले में शामिल माने जा रहे 27 अन्य संदिग्धों के खिलाफ जांच की जा रही है. नासिर-जुनैद हत्याकांड राजस्थान ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय रहा है. इस मामले पर राजस्थान से लेकर दिल्ली तक सियासत गरमा गई थी.

भरतपुर के गोपालगढ़ थानाधिकारी रामनरेश मीणा इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में फिलहाल रिंकू सैनी, मोनू राणा और गोगी के खिलाफ चार्जशीट पेश की है. इन तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या कर सबूत मिटाने और अपहरण करने सहित अन्य मामलों को लेकर चार्जशीट पेश की गई है. यह चार्जशीट बीते 16 मई को कोर्ट में पेश की गई थी. सूत्रों के मुताबिक इसमें पुलिस ने हरियाणा के झिरका थाना पुलिस से जुड़े अहम तथ्य को शामिल किया है.

आपके शहर से (भरतपुर)

झिरका पुलिस ने अपना पल्ला झाड़ लिया था
केस के जांच अधिकारी रामनरेश मीणा का कहना है कि शेष आरोपियों के खिलाफ अनुसंधान किया जा रहा है. पुलिस ने अपनी चार्जशीट में इस बात का भी उल्लेख किया है कि पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि आरोपी गोतस्करी के आरोप को लेकर पहले नासिर और जुनैद को लेकर पहले हरियाणा के फिरोजपुर के झिरका थाने पहुंचे थे. लेकिन वहां की पुलिस ने अपना अधिकार क्षेत्र नहीं होने का हवाला देकर उनको वापस लौटा दिया था. पुलिस के मुताबिक बाद में आरोपियों ने नासिर और जुनैद की हत्या कर दी.

भरतपुर के घाटमिका गांव के रहने वाले थे जुनैद और नासिर
उल्लेखनीय है कि फरवरी माह में भरतपुर जिले के पहाड़ी इलाके के घाटनिका गांव के जुनैद और नासिर गोपालगढ़ इलाके से लापता हो गए थे. उसके बाद उनके शव हरियाणा के भिवानी में एक बोलेरो में जली हुई हालात में मिले थे. वह बोलेरो भी जली हुई थी. उसके बाद इस पर बवाल मच गया था. इस मामले को लेकर हरियाणा और राजस्थान पुलिस भी आमने सामने हो गई थी.

Tags: Bharatpur News, Crime News, Murder case, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें