खुद को पत्रकार और हिंदू ब्राह्मण बता झांसे में लिया, एक ही घर की दो महिलाओं के साथ हमबिस्तर हुआ, मोतिहारी में पकड़ा गया लव जिहादी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पत्रकारिता की आड़ में लव जेहाद का मामला आया सामने.
मोतिहारी में दो महिलाओं को झांसे में लेकर शारीरिक शोषण.
अशलील वीडियो बनाकर करोड़ों का घर लिखाने की साजिश.
लव जिहाद के आरोपी को छतोनी थाना पुलिस ने किया अरेस्ट.

मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले में पत्रकारिता की आड़ में लव जिहाद का मामला सामने आया है. दो आधार कार्ड और पैन कार्ड पर नाम बदल कर मोतिहारी के एक यूटूबर ने एक परिवार को अपने हवस का शिकार बनाया है. इस दौरान उसने महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और अपनी पत्रकारिता के पेशे का धौंस दिखाता रहा. अंततः परेशान महिला ने हिम्मत जुटाई और मोतिहारी नगर के छतौनी थाना पुलिस को सूचित कर दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू की.

पुलिस की जांच में चौंकाने वाले कई सच सामने आए हैं. अब पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है. मामला मोतिहारी नगर के छतौनी बढी टोला मुहल्ला का है, जहां एक घर में पहले हिंदू ब्राह्मण बनकर एक युवक किराए पर रहना शुरू किया. निशांत रेजा नामक युवक खुद को तरंग मीडिया नामक यूट्यूब चैनल का संपादक बताया करता था. इस दौरान निशांत ने मकान मालकिन और उसकी पतोहू से नाजायज संबंध भी बना लिया. इतना ही नहीं उसने दोनों महिलाओं के साथ नाजायज संबंध का वीडियो बनाकर संबंध बनाते रहने का दबाव डालता रहा.

वीडियो वायरल करने की धमकी
परेशान महिलाएं जब भी मुंह खोलने और अपने शोषण की कहानी किसी को भी बताने की बात करती तो आरोपी उन्हीं वीडियो को दिखाकर वायरल करने की धमकी देता और ब्लैकमेलिंग किया करता था. एयर फोर्स में काम करने वाले पुत्र के मोतिहारी आने और परिवार में मां और भाभी पर दबाव देने पर मामला का खुलासा हुआ. जिसके बाद परेशान महिलाओं ने मोतिहारी नगर के छतौनी थाना पुलिस को अपने शोषण और युवक के करनामों से अवगत कराया, जिसके बाद छतौनी थाना पुलिस ने जांच कर उसे गिरफ्तार किया है.

आपके शहर से (पटना)

पुलिस रेड में चौंकानेवाला खुलासा
गिरफ्तार युवक के कमरे से निशांत रेजा और निशांत राजा के नाम से दो आधार कार्ड, दो आयकर के पैन कार्ड सहित कई फर्जी दास्तावेज बरामद किए गए हैं. पुलिस के छापेमारी में चौकाने वाले सच सामने आए हैं. मेहसी थाना के निवासी मोतिउर्रहामन के पुत्र निशांत रेजा है, जिसके असली और फर्जी निशांत राजा के नाम से बने आधार कार्ड, आयकर पैन कार्ड और कई सर्टिफिकेट मिले हैं. इतना ही नहीं, इसने पुलिस अधीक्षक से अपने आचरण प्रमाण पत्र दोनों नाम पर बनवाया है.

हिंदू नाम से फर्जी सर्टिफिकेट बनवाए
पुलिस पर धौंस जमाने के साथ-साथ व्यवसायियों से जबरन वसूली इसका पेशा बन गया था. इसी आरोप में जिला सूचना प्रसारण अधिकारी की शिकायत पर मोतिहारी नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई और जेल की हवा खा चुका था. छतौनी थाना में पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. हिंदू के नाम से बने फर्जी सर्टिफिकेटों को आधार बनाकर वह लोगों को चूना लगाता था और इस बार एक बड़ी बाजीगरी दिखाने की फिराक में था.

करोड़ों की संपत्ति पर थी नजर
दरअसल, इस कथित पत्रकार और नटवरलाल की नजर छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया डीह मोहल्ला की रहने वाली एक विधवा सुनीता शर्मा की करोड़ों रुपये की संपत्ति पर थी. इसने इस महिला को अपने झांसे में लेकर पहले तो इसका मकान किराए में लिया फिर धीरे-धीरे यह मकान मालकिन को अपनी प्रेम के जाल में फंसाकर इसके साथ नाजायज रिश्ता कायम कर लिया.

हमबिस्तर हुआ, ब्लैकमेल किया
इस दौरान महिला का ब्रेनवॉश करने से कारण महिलाओं ने अपने परिवार और संबंधियों से सबंध तोड़ लिया था. इसके बाद इसकी नजर इसकी विधवा पतोहू पर पड़ी और उसको भी इसने अपने झांसे में लेकर इसको भी अपने प्रेम के जाल में फंसा लिया था. दोनों के साथ भी हमबिस्तर भी होने लगा. पराकाष्ठा तब हो गई जब इसने इन दोनों सास पतोहू का अश्लील वीडियो बना लिया और उसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू कर दिया.

छतौनी थाना में मामला दर्ज
निशांत रजा उर्फ निशांत राजा धीरे-धीरे दोनों महिलाओं को अपने जाल में इस कदर फंसा लिया था कि कुछ दिन में वह उसके आलीशान घर का मालिक बनने वाला था. लेकिन, इन सभी बातों का पता जब मकान मालकिन के छोटे बेटे को लग गई. वह एयरफोर्स में नौकरी करता है. पूरी घटना की जानकारी मिलने पर एयर फोर्स जवान प्रकाश शर्मा मोतिहारी आया और काफी मशक्कत के बाद उसे सारी कहानी का पता चली. इसके बाद उसके छोटे बेटे ने इसकी शिकायत छतौनी थाना में अपनी मां सुनीता शर्मा और भाभी आभा शर्मा से प्राथमिकी दर्ज करवाई.

मीडियाकर्मियों को दी धमकी
जब मीडिया ने आरोपी निशांत रेजा उर्फ निशांत राजा से असलियत जानने का प्रयास किया तो वह मीडिया को ही धमकी देते हुए कहा कि प्रेस कउसिंल ऑप इंडिया में मुकदमा दर्ज कराएगा. इधर, मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और इस पूरे प्रकरण का खुलासा करने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें