एएसपी ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी,किया निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

अपर पुलिस अधीक्षक ने की साप्ताहिक परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया गया
आज अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह द्वारा पुलिस लाइन कौशांबी में मंगलवार की परेड की सलामी ली गयी, तदुपरान्त निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया गया तथा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया । तत्पश्चात पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु दौड़ लगवाई गयी साथ ही सभी जवानों से शस्त्राभ्यास भी कराया गया।
बाद परेड महोदय द्वारा क्वार्टर गार्ड स्थित गार्द का निरीक्षण किया गया एवं समस्त शाखाओं, कैंटीन, पीआरवी वाहनों, डीसीआरबी कार्यालय, डायल-112 एवं जिम का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई हेतु कड़े निर्देश दिए गए एवं भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें