यूपीः कन्नौज में कार हादसे में मां-पिता और दो बेटों की मौत, रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे सभी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कन्नौज. उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार कार डिवाइडर जे टकराकर पलटने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई.  हादसे में घायल 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है. तीनों को कन्नौज से लखनऊ रेफर किया गया है. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची यूपीडा व पुलिस टीम ने सभी को मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां से शवों को पोस्टमार्टम हाउस व घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, औरैया के ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के शेखुपुर गांव निवासी 57 वर्षीय कृष्ण मुरारी अपनी कार से परिवार सहित रविवार को लखनऊ किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए थे. वह अपनी पत्नी आशा देवी, दो पुत्र राहुल, रामजीवन, पुत्री सोनम और बहू लक्ष्मी और 8 वर्षीय नाती के साथ लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे से घर लौट रहे थे. इस दौरान तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के कड़ेरा गांव के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में कृष्ण मुरारी, आशा देवी, राहुल और उसके 8 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी.

राहुल की पत्नी लक्ष्मी, बहन सोनम व भाई रामजीवन हादसे में बुरी तरह घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची यूपीडा और पुलिस टीम ने सभी को मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां से शवों को पोस्टमार्टम हाउस व घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रिफर कर दिया गया. डॉ. रोहित यादव (ईएमओ मेडिकल कालेज कन्नौज) ने बताया कि तीन घायलों को गंभीर हालत के चलते दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है. घटना में तीन लोगों की मौत हुई है.

Tags: Car accident, UP police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें