
मुंबईः हरियाणवी सिंगर प्रदीप भाटी अपने जबरदस्त सॉन्ग्स (Pradeep Bhati Songs) और आवाज से इन दिनों म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा रहे हैं. उनके गाने ‘हुकुम’ और ‘हैप्पी बर्थडे यारा’ ने फैंस के दिलों में तो वैसे ही हलचल पैदा कर दी थी अब वह अपने अगले गानों की भी तैयारी में जुट गए हैं. प्रदीप भाटी ने अपनी मधुर आवाज और गीतों के दमदार लिरिक्स के जरिए दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं.
उनकी सिंगिंग अनूठा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर भी प्रदीप के सॉन्ग्स की चर्चा हो रही है. अपने जबरदस्त गानों से भाटी लाखों दिलों पर राज करते हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है. हाल ही में प्रदीप का नया गाना रिलीज हुआ था, जिसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं. उनके सॉन्ग्स ने न सिर्फ सबका दिल जीत लिया है, बल्कि हरयाणवी के यूथ के बीच उनकी पहचान भी बढ़ती जा रही है.
हाल ही में उनका गाना ‘हुकुम’ म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी धूम मचा रहा है. यह गाना जबरदस्त धुन, मधुर आवाज़ और मानसिकता से भरपूर लिरिक्स के साथ है. समाज की मुद्दतों और युवा पीढ़ी की भावनाओं को समझते हुए, प्रदीप भाटी ने अपने गीतों में दिलचस्प और सामाजिक सन्देश समेटे हैं. इसके अलावा, प्रदीप भाटी ने अपनी गायकी के साथ-साथ एक दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक की दिशा में भी कदम बढ़ाया है.
.
Tags: Entertainment
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 22:22 IST









