सलीम खान का बड़ा खुलासा, क्यों स्टार्स ठुकरा रहे थे बड़ी फिल्म का ऑफर? 1 एक्सपेरिमेंट ने मचा दिया था तहलका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली.अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ कहलाते हैं. अपने कई किरदारों के जरिए अपनी अलग जगह बनाने के बाद ही उन्हें ये टैग मिला है. फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ को पहचान जाने माने स्क्रीन राइटर सलीम खान (Salim Khan) की फिल्म ‘जंजीर’ (Zanjeer) से ही मिली थी. इससे पहले बिग बी की 11 फिल्में आईं और ये सभी फिल्में फ्लॉप रहीं. ‘जंजीर’ के बाद ही अमिताभ की किस्मत का सितारा चमका था.

70 के दशक में फिल्म ‘जंजीर’से पहले भी अमिताभ बच्चन कई फिल्में कर चुके थे. लेकिन वो पहचान उन्हें नहीं मिल पा रही थी जिसके वह हकदार थे. इसी फिल्म ने बिग बी के करियर को पुनर्जीवित किया, दरअसल, जंजीर से पहले अमिताभ की लगभग 11 फिल्मों में काम कर चुके थे. लेकिन उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी और सभी फिल्में फ्लॉप रहीं, ऐसे में अमिताभ बच्चन ने एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था. लेकिन ‘जंजीर’ने अमिताभ के करियर को नई उड़ान दी. हालांकि ये किरदार निभाने का मौका भी अमिताभ को किस्मत से ही मिला था. इस बात का खुलासा खुद सलीम खान ने अपने एक इंटरव्यू में भी किया था उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक जंजीर, जिसने उन्हें एंग्री यंग मैन वाली इमेज दी.

जब काजोल ने शूटिंग में पहनी छोटी स्कर्ट, घबरा गए डायरेक्टर, एक्ट्रेस भी थीं परेशान, फिल्म ने रच दिया इतिहास

सलीम खान ने किया बड़ा खुलासा
सलीम खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस दौर में फिल्म ‘जंजीर’के जरिए एक एंग्री यंग मैन की इमेज वाला किरदार पेश करना कोई आसान काम नहीं था. उससे भी मुश्किल था इस तरह के किरदार को बेच पाना. क्योंकि उस दौर में इस तरह के किरदार नहीं लिखे जाते थे. ऐसे में विजय जैसा एंग्री यंग मैन वाला किरदार लिखना और उसे दर्शकों के बीच पॉपुलैरिटी दिलाना बहुत बड़ा जोखिम था. जब मैंने इस किरदार को बेचा था, तब जावेद मेरे साथी बन गए थे. और मुझे विश्वास है कि जावेद भी पुष्टि करेंगे कि यह पूरी तरह से मेरी रचना थी सलीम खान का मानना है कि एक सुपरस्टार के रूप में अमिताभ बच्चन के करियर को बनाने में उन्होंने प्रमुख भूमिका थी. साथ ही यही एक बड़ी वजह थी कि ब्लॉकबस्टर फिल्म के इस किरदार को कई बड़े स्टार्स ने भी रिजेक्ट कर दिया था. क्योंकि कोई भी लीग से हटकर किरदार निभाने का जोखिम उठाने को तैयार नहीं था

सलीम खान और अमिताभ की जोड़ी वाली हिट फिल्में
अमिताभ बच्चन ने सलीम खान के साथ पहली बार 1973 में आई फिल्म ‘जंजीर’ में काम किया था. जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ प्राण और जया बच्चन भी थीं. सलीम खान और जावेद अख्तर ने साल 1982 में अपने प्रसिद्ध जोड़ी को तोड़ दिया था. दोनों ने बतौर जोड़ी ‘शोले’ और ‘डॉन’ समेत कई सुपरहिट फिल्म दीं. सलीम खान ने अमिताभ बच्चन के साथ में ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘मजबूर’, ‘डॉन’, ‘काला पत्थर’, ‘त्रिशूल’ और ‘दोस्ताना’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं. बिग बी ने इंडस्ट्री में साल 1969 से एक्टिंग डेब्यू किया था.

बता दें कि जंजीर ही वह फिल्म थी जिससे अमिताभ बच्चन के करियर को एक नई उड़ान मिली थी. इस फिल्म ने अमिताभ के करियर को पुनर्जीवित किया था. फिल्म रिलीज के इतने सालों बाद आज भी अमिताभ बच्चन का वो एंग्री यंग मैन वाला इमेज कोई ब्रेक नहीं कर पाया है. ये उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि वह आज उम्र के इस पड़ाव पर अमिताभ बच्चन मेकर्स की पहली पसंद बने हुए हैं.

Tags: Amitabh bachchan, Bollywood news, Entertainment Special, Salim Khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें