Tuesday Ka Rashifal: व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय, दांपत्य जीवन में निकटता महसूस होगी, पढ़ें अपना राशिफल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 30 May 2023)

आप का दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायी है. धन लाभ के लिए आप लंबी अवधि का निवेश करने की योजना बनाएंगे. यदि आप व्यापार के साथ जुडे़ हुए हों, तो उसके विस्तार की योजना बना पाएंगे. शरीर और मन से आप तरोताज़ा महसूस करेंगे. आपका दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा. छोटी यात्रा या प्रवास भी हो सकता है. आज आप कोई धार्मिक या पुण्य का काम करेंगे. आज का दिन आपके लिए शुभ है.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 30 May 2023)

आज परिश्रम की अपेक्षा कम फल प्राप्त कर सकेंगे. फिर भी आप दृढ़तापूर्वक अपना काम आगे बढ़ा सकेंगे. आप अपने व्यवहार और वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकेंगे. उनकी तरफ से लाभ प्राप्त कर सकेंगे. आपकी सौम्यवाणी के कारण आप नए सम्बंध स्थापित कर सकेंगे. कला और साहित्य के क्षेत्र में रुचि दिखाएंगे. पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए भी समय अच्छा है. बाहर का भोजन न करें. इससे पेट संबंधी कोई रोग हो सकता है.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 30 May 2023)

अत्यधिक इमोशन आपके मन को विचलित रखेंगे. आपको पानी वाली जगहों पर जाने से आज बचना चाहिए. कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेने में आपको दिक्कत होगी. माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. परिवार या जमीन, संपत्ति से संबंधित मामलों के लिए उचित समय नहीं है. पर्याप्त नींद नहीं मिल से आप अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं.

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 30 May 2023)

आज आपका दिन शुभ रहेगा. नए काम शुरू ना करने की आपको सलाह दी जाती है. दोस्तों एवं परिजनों से मुलाकात होगी. दोस्तों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी. पर्यटन के लिए मित्र तथा परिजनों के साथ योजना बन सकती है. मन में प्रसन्नता छाई रहेगी. आज किए गए काम में सफलता प्राप्त होने के योग हैं. नौकरी या व्यापार में विरोधियों पर विजय प्राप्त कर पाएंगे. आर्थिक लाभ होगा. सामाजिक मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 30 May 2023)

आज का आपका दिन मध्यम फलदायी कहा जा सकता है, परंतु आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा. खर्च अधिक होगा, लेकिन इनकम भी बनी रहेगी. दूर रहने वाले रिश्तेदारों से कोई अच्छा संदेश मिल सकता है. आज परिजानों का साथ मिलेगा. दोस्त भी आपके सहायक होंगे. आंख या दांतों में दर्द हो सकता है. अच्छा भोजन मिलने के योग हैं. आप अपनी मधुर वाणी से किसी का भी मन जीत पाएंगे. काम में सफलता मिलने की संभावना है.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 30 May 2023)

आपका दिन लाभदायी है. वैचारिक समृद्धता बढ़ेगी. आप अपने व्यवहार से लाभ प्राप्त कर सकेंगे. दोस्तों से मेलजोल बना रहेगा. व्यापार के लिए आज का दिन लाभदायी है. आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मन खुश रहेगा. आर्थिक लाभ ले सकेंगे. सुख और आनंद की प्राप्ति होगी. शुभ समाचार मिलेंगे. आनंददायी प्रवास होगा. उत्तम वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी.

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 30 May 2023)

आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा. असंयमित विचार आपको परेशानी में डाल सकते हैं. दुर्घटना से सावधान रहें. खर्च अधिक रहेगा. व्यापार में ज्यादा गुस्से से आज उग्र विवाद हो सकता है. पार्टनरशिप के कामकाज में सावधानी बरतें. कोर्ट-कचहरी के काम में सावधानी बरतें. सगे-सम्बंधियों से अनबन के योग हैं. आध्यात्मिकता से मन को शांति मिल सकती है.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 30 May 2023)

आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा. नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा. मित्रों के साथ भेंट हो सकती है तथा प्राकृतिक स्थल पर घूमने की योजना भी बन सकती है. विवाह योग्य युवक-युवतियों का रिश्ता पक्का हो सकता है. पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा. रिश्तेदार या दोस्तों से उपहार मिल सकता है. अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 30 May 2023)

आज का दिन आपके लिए शुभ है. आज आप आर्थिक मामलों में उचित योजना बना सकेंगे. अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे. हर एक काम सफलतापूर्वक पूरा होगा. व्यापार बढ़ाने की योजना बनेगी. आनंद-प्रमोद में दिन बीतेगा. व्यापार या नौकरी में मीटिंग के लिए बाहर जाने की योजना बनेगी. अधिकारियों से लाभ होगा. पदोन्नति के योग हैं और मान-सम्मान मिलेगा. पिता एवं बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा.

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 30 May 2023)

आज का आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा. बौद्धिक काम के लिए आज का दिन शुभ है. आज लेखन प्रवृत्ति या साहित्य से जुडे़ किसी काम में आप व्यस्त रहेंगे, इसके लिए आप योजना भी बना सकते हैं. सरकारी काम में परिस्थिति अनुकूल महसूस होगी. हल्की थकान रहेगी. मानसिक हालत भी ठीक नहीं रहेगी.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 30 May 2023)

आज अत्याधिक सोचने-विचारने से मानसिक थकान का अनुभव करेंगे. मन में क्रोध की भावना रहेगी, इसे दूर करने के प्रयास से अनिष्ट से बच सकेंगे. चोरी, अनैतिक कृत्यों से, नेगेटिव विचारों से दूर रहें. वाणी पर संयम रखें. परिवार में किसी के विवाह होने की संभावना है. खर्च में वृद्धि होने के कारण आप चिंतित रह सकते हैं. ईश्वर का नाम तथा आध्यात्मिक विचार आप के मन को शांत बनाए रखेंगे.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 30 May 2023)

आज आप दैनिक काम से बाहर आकर घूमने-फिरने और मनोरंजन के पीछे अपना समय बिताएंगे. स्वजनों तथा मित्रमंडली के साथ पिकनिक पर जाने का आयोजन होगा. सिनेमा, नाटक या बाहर घूमने का कार्यक्रम आपको आनंदित करेगा. कलाकार तथा कारीगरों को अपनी कला-कारीगरी प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है. दांपत्य जीवन में अधिक निकटता स्थापित की जा सकती है. सार्वजनिक जीवन में मान- सम्मान मिलेगा.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें