IPL Rising Star: 5 युवा खिलाड़ियों को नहीं भूल पाएंगे आप, जल्दी ही दिख सकते हैं नेशनल टीम में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंडियन प्रीमियर लीग में यूं तो दुनिया के दिग्गजों की भरमार होती है. लेकिन कुछ युवा क्रिकेटर इन दिग्गजों के बीच भी अपनी पहचान बना ही लेते हैं. आईपीएल 2023 में भी ऐसा ही हुआ. बी साई सुदर्शन, रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल, नेहल वढेरा, मथीशा पथिराणा, नूर अहमद जैसे कई युवा खिलाड़ियों ने आईपीएल 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन कर घर-घर तक अपना नाम पहुंचाया. मथीशा पथिराणा आईपीएल 2023 जीतने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रहे. गुजरात टाइटंस के बी साई सुदर्शन और नूर अहमद ने अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया.

01

21 साल के बी साई सुदर्शन ने आईपीएल फाइनल 2023 की सबसे बड़ी पार खेली. तमिलनाडु के इस युवा क्रिकेटर ने 47 गेंद पर 96 रन बनाए. साई सुदर्शन ने अपनी पारी में 8 चौके और 6 छक्के जमाए. यह आईपीएल फाइनल में किसी युवा की सबसे बड़ी पारी भी है. (AP)

02

गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन को आईपीएल 2022 से पहले अपनी टीम में जोड़ा था. गुजरात टाइटंस ने साई को 20 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा था. (AP)

03

अफगानिस्तान के नूर अहमद भी आईपीएल राइजिंग स्टार की लिस्ट में शामिल हैं. गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले इस अफगान स्पिनर ने आईपीएल 2023 में 13 मैच में 15 विकेट झटके. 18 साल के नूर अहमद ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के दोनों ओपनरों ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे को आउट किया. (AP)

04

श्रीलंका के मथीशा पथिराणा आईपीएल 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ-साथ अपने एक्शन के लिए भी चर्चा में रहे. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले इस तेज गेंदबाज ने 12 मैच में 19 विकेट झटके. पथिरणा का एक्शन श्रीलंका के ही दिग्गज लसिथ मलिंगा से बहुत ज्यादा मिलती है. (AP)

05

यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2023 की ऑरेंज लिस्ट के टॉप-10 में अकेले ऐसे बैटर रहे, जिनकी उम्र 22 साल से कम है. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले यशस्वी जायसवाल ने 14 मैच 48.07 की औसत से 625 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 163.61 रहा. यशस्वी जायसवाल ने एक शतक भी लगाया. इसी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने रिकॉर्ड 13 गेंद पर अर्धशतक लगाया. (AP)

06

मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले नेहल वढेरा का नाम भी आईपीएल 2023 की बदौलत ही घर-घर तक पहुंच गया. 22 साल के नेहल वढेरा ने 14 मैच में 26.77 की औसत और 145.18 के स्ट्राइक रेट से 241 रन बनाए. उन्होंने कई फंसे हुए मैचों में मुंबई इंडियंस की नैया पार कराई. (AFP)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें