अनंतनाग में आतंकियों ने फिर किया कायराना हमला, गरीब मजदूर को मारी गोली, सर्कस में करता था काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनंतनाग. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने सोमवार को एक प्रवासी शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान उधमपुर के रहने वाले दीपू के रूप में हुई है. वह अनंतनाग के एक मनोरंजन पार्क में निजी सर्कस में काम करता था. आतंकियों ने सोमवार शाम उस पर गोलियां बरसा दीं. घायल अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि युवक जंगलाट मंडी के पास एक मनोरंजन पार्क में काम करता था. वह बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था. दीपू का शव उधमपुर भेज दिया गया है. इधर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

दीपू अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था. उसकी उम्र 23 से 24 वर्ष बताई जा रही है. एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी. बताया यह भी जा रहा है कि दीपू की पत्नी गर्भवती है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद से सर्कस और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं हत्‍या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि इस इलाके में बीते कुछ दिनों से फन फेयर चल रहा है, जिसे यहां लोग सर्कस बोलते हैं. इस मेले में कोई जानवर आदि का शो नहीं होता है. इस मेले में काम करने वाले दीपू पर फायरिंग कर उसे घायल कर दिया था. फायरिंग की आवाज के बाद मेले में अफरातफरी मच गई थी.

Tags: Jammu kashmir, Terrorist attack, Udhampur

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें