UP Board : मार्कशीट में सुधार के लिए 12 जून से जिले पर लेगा कैंप, ठीक कराएं नाम और जन्मतिथि

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



UP Board : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट में जन्मतिथि, नाम, माता-पिता के नाम में गलतियां होने पर छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के कार्यालय का चक्कर लगाते रहते हैं. इसके मद्देनजर यूपी बोर्ड ने पहली बार जिला स्तर पर कैंप लगाकर इस तरह की गलतियों को त्वरित निस्तारित करने का निर्णय लिया है.

इस संबंध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी पांचो क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश जारी किया है. जिला स्तर पर लगने वाले कैंप में क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों के साथ डीआईओएस और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगेगी.

12 जून से 30 जून तक लगेगा कैंप 

मार्कशीट में त्रुटि सुधार के लिए जिला स्तर पर कैंप 12 जून से 30 जून तक लगाया जाएगा. हालांकि जिला स्तर पर लगाए जाने वाले कैंप की तिथियों का निर्धारण परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा किया जाएगा. इसकी जानकारी विज्ञप्ति जारी करके दी जाएगी.

जिला विद्यालय निरीक्षक करेंगे कैंप की व्यवस्था

बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि छात्र-छात्राओं की समस्या के निस्तारण के लिए लगने वाले कैंप की संपूर्ण व्यवस्था करना जिला विद्यालय निरीक्षक की जिम्मेदारी होगी. जिला मुख्यालय स्तर पर ऐसे स्कूल में कैंप लगाया जाएगा जहां पीने के पानी और बैठने की समुचित व्यवस्था होगी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें