
निशा राठौड़/ उदयपुर. मेवाड़ सहित प्रदेश के कई जिलों में बीती रात तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश का दौर बना रहा. सोमवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. कुछ जगह तेज बारिश भी हुई है. उदयपुर संभाग में कुंभलगढ़ में सबसे अधिक 76 मिलीमीटर बारिश हुई. सोमवार को भी शाम के बाद उदयपुर, जोधपुर, अजमेर व बीकानेर संभाग में तेज अंधड़ के साथ बारिश की संभावना है.
आपके शहर से (उदयपुर)
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों पर एक वायुमंडल परिसंचरण तंत्र बना हुआ है. एक बार फिर उदयपुर, जोधपुर, अजमेर संभाग के जिलों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, तेज अंधड़ चलने के साथ ही तेज बारिश की प्रबल संभावना है. जयपुर, कोटा व भरतपुर संभाग में कहीं कहीं मध्यम बारिश हो सकती है. 30 व 31 मई को भी आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है.
पिछले 24 घंटे हुई यह बारिश दर्ज
सोमवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. बीकानेर में 73 मिलीमीटर, पौकरण जैसलमेर 52, जोधपुर 47, पाली के जवाई डेम पर 77 मिमी बारिश हुई.उदयपुर संभाग के राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ में 76, डूंगरपुर के साबला में 46, आसपुर 40, कनबा 26, देवल 25, देवगढ़ 36, आमेट 32, गढ़बोर 27, नाथद्वारा 12, उदयपुर के झाड़ोल में 27, झल्लारा 30, खेरवाड़ा 55, उदयपुर शहर 16, बड़गांव में 10 मिलीमीटर बारिश हुई.
.
Tags: Rajasthan news, Udaipur news
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 21:23 IST








