JEE Advanced 2023: 4 जून को है जेईई परीक्षा, नोट करें रिजल्ट तक का कैलेंडर, कैसे होगा एग्जाम?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (JEE Advanced 2023, jeeadv.ac.in). 12वीं के बाद देशभर के IIT, NIT और IIIT संस्थानों में दाखिले के लिए जेईई परीक्षा देना जरूरी है. यह एंट्रेंस एग्जाम दो फेज़ में होता है- जेईई मेंस और जेईई एडवांस. जेईई मेंस परीक्षा 2023 (JEE Mains 2023) में सफल हुए उम्मीदवार अब 04 जून 2023 को जेईई एडवांस्ड परीक्षा देंगे.

जेईई एडवांस परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम है. इसे आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी रुड़की, आईआईटी मद्रास, आईआईटी कानपुर, आईआईटी दिल्ली और आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) कंडक्ट करवाती हैं. इस साल आईआईटी गुवाहाटी को जेईई एडवांस 2023 परीक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. इसकी डिटेल्स www.iitg.ac.in और jeeadv.ac.in पर चेक कर सकते हैं.

जेईई एडवांस 2023 से जुड़ी कुछ डिटेल्स
एग्जाम के आयोजन की जिम्मेदारी: आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati)
एग्जाम का मकसद: B.E व B.Tech कोर्स में दाखिला
कितने संस्थानों में दाखिला मिलेगा: 33 (IISc, 23 IIT, 5 IISER, IIPE, IIST और RGIPT)
एग्जाम मोड: कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट
विषय: मैथ, फिजिक्स और केमिस्ट्री
परीक्षा का समय: 6 घंटे (3 घंटे पेपर 1 और 3 घंटे पेपर 2) – दोनों पेपर अटेंप्ट करना जरूरी है
उम्मीदवारों की संख्या: जेईई मेन परीक्षा में सफल हुए टॉप 2,50,000 उम्मीदवार
काउंसलिंग अथॉरिटी: JoSAA
IIT में कितनी सीट हैं: हर साल की संख्या अलग होती है. 2022 में आईआईटी में कुल 16,598 सीट्स उपलब्ध थीं.
कितनी बार परीक्षा दे सकते हैं: लगातार सिर्फ 2 बार यूपीएससी एडवांस परीक्षा दे सकते हैं.

काम आएगा जेईई एडवांस 2023 कैलेंडर
एडमिट कार्ड डाउनलोड डेट- 29 मई, 2023 (सुबह 10:00 बजे) से 04 जून, 2023 (दोपहर 14:30 बजे)
PwD उम्मीदवारों को स्क्राइब तय करने की तिथि- 03 जून, 2023, शनिवार
जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा- 04 जून, 2023
पेपर 1: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
पेपर 2: दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक
उम्मीदवार अपने आंसर कब चेक कर सकेंगे- 09 जून, 2023 (शाम 5 बजे)
प्रोविजनल आंसर की- 11 जून, 2023 (सुबह 10 बजे)
प्रोविजनल आंसर की पर फीडबैक और कमेंट- 11 जून, 2023 (सुबह 10 बजे) से 12 जून, 2023 (शाम 05 बजे)
फाइनल आंसर की- 18 जून, 2023 (सुबह 10 बजे)
जेईई एडवांस 2023 रिजल्ट- 18 जून, 2023 (सुबह 10 बजे)
आर्किटेक्चर एप्टिट्यूड टेस्ट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Architecture Aptitude Test (AAT)) 2023-  18 जून, 2023 (सुबह 10 बजे) से 19 जून, 2023 (शाम 05 बजे)
आर्किटेक्चर एप्टिट्यूड टेस्ट- 21 जून, 2023 (सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
AAT 2023 रिजल्ट- 24 जून, 2023 (शाम 05 बजे)

ये भी पढ़ें:
किराना व्यापारी की बेटी बनी IAS, हिंदी मीडियम से पढ़ाई, इससे पहले थी IPS
IPS की बेटी, IIT से बीटेक, UPSC में तीसरी रैंक, 5वें प्रयास में बनीं IAS

Tags: Entrance exams, IIT Guwahati, JEE Advance, JEE Exam, JEE Main Exam

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें