
हाइलाइट्स
रितेश ने होटल स्टाफ को बताया हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री का असली स्टार.
शुरुआती दिनों में रितेश ने हाउस कीपिंग तक का काम किया था.
उन्हें प्रसिद्ध थिएल फैलोशिप हासिल हुई थी.
नई दिल्ली. ओयो फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल (OYO CEO Ritesh Aggarwal) किसी भी काम छोटा- बड़ा नहीं मानते. उन्होंने खुद अपने करियर के शुरुआती दिनों में डेस्क मैनेजर, कस्टमर केयर से लेकर सफाई कर्मचारी तक का काम किया है. कंपनी की शुरुआत में तो वे खुद कमरों की साफ-सफाई तक का कम कर लेते थे. एक बार सफाई के लिए लेट पहुंचने पर रितेश अग्रवाल को कस्टमर ने खूब डांटा था. बाद में कमरे को जब रितेश ने चकाचक कर दिया, तो खुश होकर 20 रुपये टिप भी दी.
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में इस घटना के बारे में जानकारी दी है. ओयो के शुरुआती दिनों को याद करते हुए रितेश ने बताया कि एक वक्त था जब वो ना केवल अपनी हॉस्पिटैलिटी कंपनी के बॉस थे बल्कि जरूरत पड़ने पर फ्रंट डेस्क मैनेजर और सफाई कर्मचारी का काम भी कर लेते थे. 29 वर्षीय रितेश अग्रवाल कॉलेज ड्रॉप आउट हैं. उन्होंने मशहूर थिएल फैलोशिप हासिल की है. अग्रवाल को फेलोशिप के रूप में $100,000 लगभग 8 करोड़ 25 लाख रुपए की ग्रांट मिली थी.
10 मिनट लेट होने पर सुननी पड़ी खूब डांट
रितेश अग्रवाल ने बताया कि जब ओयो की नई-नई शुरुआत हुई तो उन्हें कई काम करने पड़ते थे. कभी वो क्लीनिंग क्रू, तो कभी कस्टमर केयर और कभी फ्रंट डेस्क मैनेजर बनते थे. एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक कस्टमर ने कमरे की सफाई की रिक्वेस्ट की थी. उस वक्त वो खुद ही कमरों की सफाई कर रहे थे. वो दस मिनट लेट ग्राहक के कमरे में गए. क्लिनिंग क्रू लेट आने पर कस्टमर खूब गुस्से में था. उन्होंने अग्रवाल को क्लिनिंग क्रू मैंबर समझकर खूब डांट पिलाई. अग्रवाल ने कमरे की खूब दिल लगाकर सफाई की और उसे चकाचक कर दिया. इससे ग्राहक खुश हो गया और उन्हें 20 रुपये टिप दी.
होटल स्टॉफ असली स्टार
रितेश अग्रवाल ने बताया कि ये सिर्फ एक यादगार घटना ही नहीं बनीं बल्कि एक सबक भी था. यह घटना बताती है कि हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में हाउस कीपर्स, डेस्क मैनेजर्स और बाकि स्टाफ की क्या भूमिका है. हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के असली स्टार फ्रंट ऑफिस मैनेजर, सफाई कर्मचारी, रिसेप्शनिस्ट हैं जो यह सुनिश्चित करते हैं कि मेहमान एक अच्छा एक्सपीरिएंस लेकर जाए.”
.
Tags: Business news in hindi, Success Story
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 09:24 IST








