मैसूरु में बस और इनोवा की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौके पर मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मैसूरु: कर्नाटक के मैसूरु में एक इनोवा कार और बस की टक्कर में दो बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई. इस दुर्घटना में कार में सवार एक शख्स बाल-बाल बच गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मैसूर की पुलिस अधीक्षक सीमा लतकर ने बताया कि यह दुर्घटना तिरुमकूडलु-नरसीपुर के पास हुई. घटनास्थल के दृश्यों में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार दिखाई दे रही थी, जिसके अंदर शव फंसे हुए थे.

पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है. आस-पास मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली जा रही है और सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इनोवा में 11 लोग सवार थे. वे सभी छुट्टियां मनाने जा रहे थे.

Tags: Mysuru, Mysuru news, Road accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें