
अभिनव कुमार/दरभंगा. LNMU ने बीएड और शिक्षा शास्त्री की दूसरी सूची जारी की है. छात्र अब इन सूची के आधार पर नामांकन ले सकते हैं. इसके लिए यूनीवर्सिटी ने डेट भी जारी किया है. जारी डेट के अनुसार 12 जून तक नामांकन ले सकते हैं.
राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने बताया कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा की ओर से दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री में प्रथम सूची के आधार पर नामांकन के बाद बीएड महाविद्यालयों और संस्थानों में रिक्त बचे हुए सीटों पर नामांकन के लिए 29 मई 2023 को दूसरी सूची के तहत अभ्यर्थियों की ओर से चयनित महाविद्यालय वरीयता , मेधा, आरक्षण एवं रोस्टर के आधार पर महाविद्यालय और संस्थान आवंटित कर दिया गया है.
बचे हुए 20552 सीटों पर होगा नामांकन
दो वर्षीय बीएड के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने बताया कि बचे हुए 20552 सीटों पर नामांकन के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ( www.biharcetbed-lnmu.in ) पर लॉग-इन कर आवंटित महाविद्यालय / संस्थान को स्वीकार कर दिनांक 30 मई 2023 से 10 जून 2023 तक 3,000 रुपये आंशिक शुल्क के रूप में जमा कर 30 मई 2023 से 12 जून 2023 तक आवंटित महाविद्यालय और संस्थान में पेपर सत्यापन के बाद नामांकन ले सकेंगे.
नामांकन में परेशानी होने पर करें कॉल
नामांकन में अभ्यर्थियों को अगर किसी भी प्रकार की परेशानी होगी तो वे कार्यालय अवधि में हेल्फलाइन नंबर 7314629842 एवं 9431041694 और ईमेल helpdeskcetbed2023@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 17:39 IST








