Railway: जैसलमेर स्टेशन का होगा कायाकल्प, 140 करोड़ से बदलेगी सूरत, जानें क्या-क्या होगा बदलाव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना
जैसलमेर रेलवे स्टेशन को होगा जीर्णोद्धार
जैसलमेर के हेरिटेज को संजोते हुए निर्माण कार्य किए जा रहे हैं

जयपुर. विश्वभर में गोल्डन सिटी के नाम से मशहूर जैसलमेर (Golden City Jaisalmer) के रेलवे स्टेशन की अब सूरत बदलने वाली है. रेलवे 140 करोड़ रुपये की लागत से पूरे स्टेशन का कायाकल्प करेगा. रेल मंत्रालय ने भारतभर के रेलवे स्टेशनों के लिए अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) की शुरूआत की है. इसके तहत सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है. जैसलमेर रेलवे स्टेशन की कायापलट भी इसी योजना के तहत जा रही है. ट्यूरिस्ट सिटी जैसलमेर स्टेशन के कायाकल्प का काम शुरू हो चुका है.

उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि NWR जोन के तहत जयपुर जंक्शन, खातीपुरा और गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर कायाकल्प का काम चल रहा है. अब जैसलमेर में भी यह काम शुरू हो चुका है. रेल मंत्रालय की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अब जैसलमेर रेलवे स्टेशन के लिए 140 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. यहां बेहतरीन उच्च स्तरीय सुविधाएं विकसीत की जाएंगी. अमृत भारत योजना के तहत सभी रेलवे स्टेशनों को समय की जरूरत के हिसाब से आधुनिक बनाया जा रहा है.

Railway Big News: लंबी दूरी की इन 2 बड़ी ट्रेनों को मिला विस्तार, यात्रियों को मिलेगी राहत, पढ़ें अपडेट 

आपके शहर से (जैसलमेर)

हेरिटेज को संजोते हुए निर्माण कार्य किए जा रहे हैं
अमृत भारत योजना के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में 69 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है. इन 69 रेलवे स्टेशनों में आमूलचूल परिवर्तन किया जाएगा. जैसलमेर रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाते समय इस बात का ख्याल रखा जा रहा है कि रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर जैसलमेर की झलक मिल सके. इसलिए जैसलमेर के हेरिटेज को संजोते हुए निर्माण कार्य किए जा रहे हैं.

जैसलमेर स्टेशन पर होंगे ये बदलाव
जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर, लिफ्ट, वेटिंग रूम, एसी हॉल और दीवारों पर जैसलमेर की चित्रकला जैसे सभी बदलाव किए जाएंगे. 140 करोड़ रुपये खर्च करके रेलवे स्टेशन की तस्वीर तो बदल दी जाएगी. चूंकि जैसलमेर में दुनिया भर के पर्यटक आते हैं लिहाजा यहां सुविधाओं का खास ख्याल रखा जाएगा. जल्द ही लोगों के सामने जैसलमेर स्टेशन की नई तस्वीर सामने आने वाली है.

Tags: Indian Railway news, Irctc, Jaisalmer news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें