Celeb Education : इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को 12वीं में मिले थे इतने मार्क्स, एक ने तो छोड़ दी थी पढ़ाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जुहू स्थित आर्य विद्या मंदिर से हुई है. इसके बाउ उन्होंने सुभाष घई के व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल स्कूल में एक्टिंग की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया. लेकिन खराब उपस्थित के कारण एक साल बाद ही निकाल दिया गया. भूमि पेडनेकर के 12वीं क्लास में 83% मार्क्स थे.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी पढ़ने में तेज थीं. 12वीं क्लास में उनके 89% मार्क्स थे. उन्होंने अपनी स्कूलिंग आर्मी स्कूल बैंगलोर से पूरी की है. उनके पिता आर्मी में अधिकारी थे. यामी गौतम ने ने पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और फिर मुंबई से लॉ में ग्रेजुएशन ऑनर्स किया है. उनकी स्कूलिंग यादवेंद्र पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ से हुई है. यामी गौतम के 12वीं क्लास में 80% मार्क्स थे. जान्हवी कपूर के 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 86% मार्क्स आए थे. बॉलीवुड में एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले उन्होंने मुंबई के इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल में पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने कैलिफोर्निया में ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स भी किया है. श्रद्धा कपूर के 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 90% मार्क्स थे. उनकी स्कूलिंग जमनाभाई नरसी स्कूल, मुंबई और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से हुई है. वह कॉलेज ड्रॉपआउट हैं. हालांकि उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी से थिएटर स्टडीज में पढ़ाई की है. 2012 में मिस इंडिया और 2015 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वाली मॉडल और एक्ट्रेस उर्वसी रौतेला के 12वीं क्लास में 97% मार्क्स थे. मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली उर्वसी रौतेला ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, कोट्वार से स्कूलिंग पूरी की है. जबकि डीयू के गार्गी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है.

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने 12वीं क्लास में 90% मार्क्स हासिल किए थे. उनकी स्कूलिंग दिल्ली पब्लिब स्कूल से हुई है. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. परिणिति चोपड़ा ने अपनी स्कूलिंग हरियाणा के जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की है. परिणिति चोपड़ा के 12वीं में 97% मार्क्स थे. इसके अलावा उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से भी पढ़ाई की है. रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्‌ट ने 12वीं क्लास में पढ़ाई ही छोड़ दी थी. उनकी स्कूलिंग जमनाबाई नरसी स्कूल से हुई है.

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें