खाना है चिकन बर्रा कबाब…तो बिलासपुर में यहां पहुंच जाइए, स्वाद है लाजवाब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सौरभ तिवारी/बिलासपुर. इमलीपारा रोड के पास दावत स्पाइसी शहर में चिकन प्रेमियों के लिए एक नया डेस्टिनेशन है. चिकन के मामले में इस दुकान का तोड़ नहीं है. चिकन में यहां आपको एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट डिश मिलेंगी. वहीं दावत स्पाइसी का चिकन बर्रा कबाब इन दिनों लोगों की जुबान पर है. शहर में लोग दावत स्पाइसी का चिकन बर्रा कबाब काफी पसंद कर रहे हैं.

दुकान पर चिकन बर्रा कबाब खाने के लिए रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचते हैं. दावत स्पाइसी में यह एक स्पेशल डिश है. इसे बड़े ही जायके के साथ तैयार किया जाता है. फिर रोटी या बिरयानी राइस के साथ आप इस लाजवाब डिश का आनंद ले सकते हैं. दावत स्पाइसी में कुकिंग के वक्त साफ सफाई का खास ध्यान रखा जाता है. वहीं यहां के कुक हर एक व्यंजन को स्पेशल तैयार करते हैं.

ये डिश भी यहां मिलेंगी 
दावत स्पाइसी में आपको खाने के लिए तरह- तरह के राइस, बिरयानी, रोटी, वेज और नॉनवेज सब्जियां मिल जाएंगी. वहीं चिकन में चिकन कढ़ाई, चिकन मलाई टिक्का, चिकन रारा, चिकन seek कबाब और कई अन्य तरह के स्पेशल डिश मिलेंगे. हल्के फुल्के भोजन के लिए आप यहां एग रोल, पनीर रोल या चिकन रोल ट्राई कर सकते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 17:41 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें