Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में छाए घने बादल, चल रही है धूल भरी आंधी, झमाझम होगी बारिश!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में बारिश का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया. दिल्ली-एनसीआर में काले घने बादल छाए हुए हैं. वहीं कई जगहों पर धूल भरी आंधी चल रही है. आईएमडी ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया था कि दिल्ली और उससे सटे आसपास इलाकों में बारिश होगी और धूल भरी आंधी भी चलेगी, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया. दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा के पलवल, फरीदाबाद और नूंह सहित कई जिलों में धूल भरी आंधी चल रही है.

हालांकि रविवार को दिल्ली में एकदम तेज धूप निकली थी. लेकिन रात होते-होते मौसम ने भर करवट ले ली और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया. आज सुबह में दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिसके चलते दिल्ली वालों की सुबह थोड़ी ठंडी रही. मौसम विभाग के मुताबिक हवा की स्पीड आज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है.

इसके अलावा मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को भी दिल्ली में बारिश का अनुमान जताया है. मौसम की इन गतिविधियो के चलते दिल्ली का मौसम अगले चार-पांच दिनों तक सुहाना रहेगा और अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो तेज हवान के साथ हुई बारिश के दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से भी काफी राहत मिली है.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक रविवार को दिल्ली में दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 134 के अंक पर रहा. इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों के बीच वायु गुणवत्ता की स्थिति मध्यम ही रहेगी. इसके अलावा राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है.

Tags: Delhi Weather Update, IMD alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें