भारत की अंडर-14 टीम ने रोलर स्केट बास्केटबॉल में जीता गोल्‍ड मेडल, ग्रेटर नोएडा के 2 खिलाड़ियों का दिखा दम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विजय कुमार/ग्रेटर नोएडा. कहते हैं कि कुछ पाने की इच्छा और कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो सफलता आपके कदम चूमती है. ग्रेटर नोएडा में रहने वाले दो बच्चों ने रोलर स्केट बास्केटबॉल में पदक जीतकर नाम रोशन किया है. ग्रेटर नोएडा के डेल्टा 2 स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले रिषिश सिंह और पुलकित परासर ने नेपाल की टीम को हराकर पदक जीता है.

बीते 19 से 21 मई तक नेपाल के काठमांडू में ट्राई सीरीज इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2023 खेली गई थी. नेपाल की राजधानी काठमांडू में खेले गए इस टूर्नामेंट में भारत की टीम में जिले के दो खिलाड़ियों ऋषि और पुलकित भी थी. इस टूर्नामेंट में भारत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. खिलाड़ी ऋषि सिंह ने बताया कि यह मैच अंडर 14 टूर्नामेंट था जिसमें मैंने दो पॉइंट लिए थे. वहीं, पुलकित ने बताया कि 8 मई को13 लोगों के साथ मेरा भी सेलेक्शन हुआ था. हम अपनी जीत का सारा श्रेय अपने माता पिता को देते हैं.

पूरे देश के 13 खिलाड़ी में शामिल थे ऋषि और पुलकित
अंडर 14 टीम इंडिया के कोच आकाश रावल बताते हैं कि इस चैंपियनशिप का आयोजन वर्ल्ड रोलर स्केट बास्केटबॉल फेडरेशन और नेपाल रोलर स्केट बास्केटबॉल फेडरेशन ने कराया था. भारत की टीम ने नेपाल को 11-3 से हरा दिया था. साथ ही बताया कि भारत से 13 लोग सेलेक्ट हुए थे, जिसमें यूपी के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान के खिलाड़ी शामिल थे.

.

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 14:43 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें