
विजय कुमार/ग्रेटर नोएडा. अगर आप भुट्टे खाने के शौकीन हैं, तो ग्रेटर नोएडा वेस्ट पुलिस लाइन के पास आकर आप इसका मजा ले सकते हैं. भुट्टे को मकई और स्वीट कॉर्न के नाम से भी जाना जाता है. सूरजपुर पुलिस लाइन के पास एक पंक्ति में कई लोग भुट्टे बेचते मिल जाएंगे. बता दें कि नोएडा ग्रेटर से लोग अक्सर इस जगह अपने परिवार के साथ भुट्टे खाने आते हैं.जबकि यहां दस से 50 रुपये तक के भुट्टे मिलते हैं.
ग्रेटर नोएडा की रहने वाली महिला ने बताया कि अक्सर हम भुट्टा खाने के लिए अपने परिवार के साथ यहां आते हैं. यह जगह भुट्टे के लिए मशहूर है. यहां पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है, इसलिए अक्सर हम भुट्टे खाने जाते हैं. वहीं, एक अन्य ग्राहक अमित ने बताया कि हम इस रोड से निकल रहे थे, काफी गाड़ियां यहां पर खड़ी देखीं. हमने भी गाड़ी रोककर भुट्टे का आनंद लिया, जो कि काफी स्वादिष्ट है.
कोयले से भूनकर बेचते हैं भुट्टे
भुट्टा बेचने वाली महिला ने बताया कि भुट्टे को हम कोयला, लकड़ी और उपले परभूनते हैं. भुट्टा खाने वाले लोगों को साफ सुथरा करके नमक और नींबू लगाकर देते हैं. कीमत दस से 50 रुपये तक है. दरसअल भुट्टे का रेट उसके साइज और फ्लेवर पर निर्भर करता है. बारिश के समय सबसे ज्यादा लोग यहां आते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 14:05 IST








