चलती कार में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बचा पूरा परिवार, बारिश भी नहीं बुझा सकी आग, देखें वीडियो

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शक्ति सिंह/कोटा. कोटा में मंदिर के दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की कार अचानक धूं-धूं कर जलने लगी. हालांकि चालक की समझदारी की वजह से पूरे परिवार की जान बच गई, सिर्फ कार जलकर खाक हो गई.

यह मामला झालावाड़ रोड पर ईएसआई अस्पताल के पास का है. जब यह परिवार कोटा से मंदिर के दर्शन कर लौट रहा था, तो चालक ने देखा कि चलती कार से धुआं निकल रहा है. धुआं देख उसने कार रोक दी. कार के रुकते ही उसमें सवार सारे लोग जल्दी-जल्दी उतरे. इसके साथ ही कार में आग तेज हो गई. कुछ ही देर में कार से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं. सूचना पर अग्निशमन विभाग की दो दमकलें मौके पर पहुंचीं, लेकिन जब तक कार खाक हो चुकी थी.

कार मालिक विष्णु जांगिड़ ने बताया कि वे गंगाइचा में अपने रिश्तेदार के साथ मंदिर गए थे. वहीं से आते समय अचानक कार में से धुआं उठने लगा. कार को जैसे ही साइड में लगाया, वैसे ही आग और तेज हो गई. हम सभी परिवार वाले जल्दी से कार से बाहर आ गए और देखते ही देखते कार पूरी तरह से जल गई. उस समय हल्की-हल्की बारिश भी हो रही थी. जानकारी में आया कि कार में पीएनजी गैस किट लगा हुआ था. ऐसे में माना जा रहा है कि गैस लीकेज होने से आग लगी.

सूचना मिलते ही तुरंत नगर निगम फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कार में लगी आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी. कार में 4 लोग सवार थे जो की पूरी तरह सुरक्षित हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 10:06 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें