CSK vs GT : IPL के सबसे सफल कप्‍तान, एक मामले में हैं फिसड्डी, हर बार हो जाते हैं नाकाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आईपीएल 2023 का फाइनल आज खेला जाएगा
एमएस धोनी और हार्दिक पंड्या की टीम में होगी टक्‍कर

नई दिल्‍ली. चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान एमएस धोनी अब तक 4 बार अपनी टीम को आईपीएल
ट्रॉफी जिता चुके है. माही एक और खिताब जीतने की उम्‍मीद के साथ सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. वहीं, रोहित शर्मा ने 2008 में आईपीएल डेब्यू किया था. भले ही वह पहले संस्करण से मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं थे, लेकिन टीम को पहली बार आईपीएल का खिताब उन्‍हीं की अगुआई में मिला. हिटमैन सबसे ज्यादा बार आईपीएल ट्रॉफी उठाने वाले कप्‍तान हैं.

एमएस धोनी और रोहित शर्मा भले ही सबसे ज्यादा बार अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए ट्रॉफी उठाने वालों में से रहे हों, लेकिन दोनों का नाम एक लिस्‍ट से नदारद है. यह लिस्ट है प्लेयर ऑफ सीरीज की. माही और हिटमैन साल 2008 से लेकर अब तक कभी भी यह खिताब अपने नाम नहीं कर सके। यानी, दोनों ही खिलाड़ी सबसे सफल कप्तानों में तो शुमार हैं, लेकिन बेस्ट परफॉर्मर्स नहीं रहे. बात यहीं खत्म नहीं होती. गौतम गंभीर, जो मौजूदा वक्‍त में लखनऊ सुपर जांयटस के मेंटॉर हैं, उनकी कप्‍तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 बार आईपीएल खिताब जीता है. गंभीर का नाम भी इस लिस्‍ट में नहीं है.

हालांकि, विराट कोहली उन सितारों में शामिल हैं, जिन्हें एक बार यह खिताब जीतने का मौका मिला है. यह अलग बात है कि विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कभी भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकी. वैसे, आईपीएल का खिताब जीतने वाले कप्तानों की सूची पर नजर डालें तो इस लिस्ट में केवल एडम गिलक्रिस्ट का ही नाम है.

IPL 2023 Final बारिश के कारण 1 दिन टला, CSK vs GT में से किसे होगा देरी का फायदा और क्यों?

गिलक्रिस्ट ने अपनी कप्तानी में डेक्कन चार्जर्स को ना सिर्फ खिताब जितवाया बल्कि पूरे टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी का ऐसा जादू बिखेरा कि उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. बता दें कि आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला बारिश की वजह से अब सोमवार को खेला जाएगा. महामुकाबले में अगर चेन्‍नई सुपर किंग्‍स गुजरात टाइटंस को हरा देती है तो एमएस धोनी मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा के पांच बार खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. गुजरात के जीतने की स्थिति में हार्दिक पंड्या लगतार दूसरी बार ट्रॉफी उठाने वाले कप्‍तान बनेंगे.

Tags: Hardik Pandya, IPL 2023, Ms dhoni, Rohit sharma

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें