Udaipur: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, भीड़ ने किया थाने का घेराव, SP ने लिया एक्शन, SHO सहित 5 सस्पेंड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


उदयपुर. उदयपुर के गोगुंदा कस्बे में शुक्रवार का पूरा दिन तनावपूर्ण माहौल में बीता. गोगुंदा के देवड़ा का खेड़ा इलाके के रहने वाले 24 साल के युवक सुरेंद्र सिंह देवड़ा 15 मई को मेघवाल समाज की एक युवती को लेकर भाग गया था. उसके बाद पुलिस ने दमन से दोनों को डिटेन किया और उन्हें गोगुंदा लेकर पहुंचे. इस दौरान युवती के बयान दर्ज कर उसे परिजनों के साथ भेज दिया गया, लेकिन सुरेंद्र सिंह राजपूत को पूछताछ के लिए थाने में ही रख लिया. पुलिस हिरासत में ही सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई. पुलिस ने प्राथमिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत होने के बाद बताई, लेकिन परिजनों और समाज के लोगों का आरोप है कि पुलिस कस्टडी में सुरेंद्र सिंह के साथ मारपीट की गई जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

शुक्रवार सुबह से ही थाने के बाहर श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी जमा होने लगे और मृतक के आश्रितों को 50 लाख रुपये का मुआवजा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए. इस दौरान पोस्टमार्टम नहीं कराने पर भी प्रदर्शनकारी अड़े रहे.

मांग पर अड़े रहे प्रदर्शनकारी
लगातार बढ़ रहे आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों की सभी मांगों को मानने का निर्णय लिया. आक्रोशित हो रहे लोगों के बीच खुद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह को लेकर थाने आने में शामिल रहे हैं, उन्हें निलंबित किया जाएगा. उसके ठीक बाद एसएचओ सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया और पूरे थाने को लाइन हाजिर करने के आदेश दे दिए. यहीं नहीं मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग के लिए तत्काल प्रभाव से सरकार को प्रस्ताव भिजवा दिया गया. परिजनों की मांग थी कि इस पूरे प्रकरण में किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाए, इसलिए निष्पक्ष जांच की जाए. पुलिस ने कैमरे पर रिकॉर्डिंग कराते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया और मामले की न्यायिक जांच शुरू की गई. साथ ही आश्वासन दिया गया कि न्यायिक जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

आपके शहर से (उदयपुर)

परिजनों के आरोप और पुलिस की कहानी दोनों अलग-अलग है. पुलिस का कहना है कि युवती द्वारा  बयान दिए जाने से आहत होकर उसकी मौत हो गई, तो वहीं परिजनों का कहना है युवती युवक के पक्ष में थी और पक्ष में बयान देने के बावजूद पुलिस ने मारपीट की, जिससे सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया. हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और न्यायिक जांच की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Tags: Rajasthan news, Udaipur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें