Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की बढ़ी चमक, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सोना 160 रुपये कमजोर
चांदी 360 रुपये मजबूत
विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट

Gold-Silver Price Today: कमजोर वैश्विक रुख के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में शुक्रवार को बदलाव देखने को मिल रहा है. दस ग्राम सोना सस्ता होकर 60,080 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी की दरों में तेजी आई है और अब यह 72,500 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 160 रुपये की गिरावट के साथ 60,080 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
हालांकि चांदी की कीमत 360 रुपये चढ़कर 72,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 160 रुपये के नुकसान के साथ 60,080 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई.’’

विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट
विदेशी बाजारों में सोना नुकसान के साथ 1,953 डॉलर प्रति औंस रह गया, वहीं चांदी बढ़त के साथ 23.10 डॉलर प्रति औंस रही.

मिस्ड कॉल से जानें सोने का भाव
बता दें कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

जनवरी-मार्च में भारत में गोल्ड डिमांड 17 फीसदी घटी
उल्लेखनीय है कि इस साल जनवरी-मार्च में भारत में गोल्ड डिमांड 17 फीसदी घटी है. इस दौरान गोल्ड डिमांड 17 फीसदी घटकर 112.5 टन रहा है. जनवरी-मार्च में बुलियन इंपोर्ट बिना बदलाव 134 टन पर रहा है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक जनवरी-मार्च में सोने की ग्लोबल डिमांड 13 फीसदी घटी है. इस दौरान ग्लोबल गोल्ड डिमांड 13 फीसदी घटकर 1,081 टन पर आ गई है.

Tags: 22 carat gold, 24 carat gold, Gold, Gold price, Gold Price Today, Silver price, Silver Price Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें