आरपीएफ में कांस्टेबलों और उप-निरीक्षकों के लिए 9000 पदों पर भर्ती की खबर पर रेलवे ने दिया यह जवाब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. आरपीएफ में कांस्टेबलों और उप-निरीक्षकों के लिए 9000 पदों पर भर्ती की एक खबर लगातार सोशल मीडिया में प्रसारित हो रही है. युवा इस खबर के आने के बाद लगातार रेलवे से संपर्क कर रहे हैं. इसके आवेदन के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन आवेदन के संबंध में कोई जानकारी उन्‍हें नहीं मिल रही है. इस संबंध में रेलवे बयान जारी किया है.

रेलवे मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में कांस्टेबलों और सब-इंस्पेक्टरों के 9000 पदों पर भर्ती के संबंध में मीडिया में एक काल्पनिक संदेश प्रसारित किया जा रहा है. इसके द्वारा यह सूचित किया जाता है कि आरपीएफ या रेल मंत्रालय द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइटों या किसी प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है. लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की काल्पनिक संदेश से भ्रमित न हों.

Tags: Indian railway, Indian Railway recruitment, Indian Railways

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें