Haridwar News : गौ तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का हंटर, 70 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ओम प्रयास/हरिद्वार. इन दिनों हरिद्वार में गौ तस्करों की शामत आई हुई है. पिछले 4 महीने की बात करें तो अब तक पुलिस द्वारा करीब 51 मामले गौ तस्करों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं, जिसमें करीब 70 आरोपी गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं. पुलिस द्वारा अब तक 40 लोगों को गौ तस्करी अभियान के चलते नोटिस दिए गए हैं, और पुलिस द्वारा संचालित की जा रही गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में छह गौ तस्कर खुद ही पुलिस के सामने हाजिर भी हुए.

इस बात से साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में इस समय जनपद हरिद्वार के अंदर गौ तस्करी के कारोबार में लिप्त लोगों की शामत आई हुई है. गौ तस्करों द्वारा किसी के घर में छिपकर या फिर एकांत में जंगलों में गौ तस्करी करने के मामले दिनोंदिन सामने आ रहे थे लेकिन अब पुलिस द्वारा गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. गौ तस्करी के मामले में लगभग 70 आरोपी अब तक जेल जा चुके हैं जो 4 महीने में एक बहुत बड़ी संख्या है.

70 गौ तस्करों को किया गया गिरफ्तार
गौ तस्करी के मामलों को लेकर हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अभियान के तहत हरिद्वार में भी गौ तस्करी करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पिछले चार महीने में करीब 51 गौ तस्करी के मामले दर्ज हुए है जिसमे लगभग 170 आरोपी है. 170 गौ तस्करी के आरोपियों में से पुलिस ने अब तक करीब 70 आरोपियों की गिरफ्तार किया है, जबकि मौका पाकर कुछ आरोपी फरार हो गए. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें जगह जगह दबीस दे रही है. जल्द ही गौ तस्करी करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

आरोपियों ने पुलिस पर किया फायर
एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि गौ तस्करी करने वाले पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूकते है. गौ तस्करी ज्यादातर दूरदराज जंगलों में की जाती है. जंगलों में गौ तस्करी की सूचना पर पुलिस टीमें पहुंची तो गौ तस्करों ने पुलिस पर ही फायर खोल दी. गौ तस्करी करने वाले आरोपियों द्वारा पुलिस पर फायर किया गया तो पुलिस ने भी उनपर जवाबी कार्रवाई की, जिसमे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

गो तस्करों पर जारी रहेगी कार्रवाई
हरिद्वार में गौ तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई चल रही है. दूरदराज जंगलों में या फिर ऐसी जगह जो आमजन की नजरों से दूर हो, ऐसी जगह गौ तस्करी की जाती है. सूचना पर पुलिस द्वारा पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाती हैं. जबकि कभी-कभी तो गौ तस्करी करने वालों द्वारा पुलिस पर ही हथियारों से फायर किया जाता है. लेकिन पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें न्यायालय पेश किया जाता है. जहां से उन्हें जेल भेज दिया जाता है.

Tags: Crime News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें