UPSC Result 2022: पढ़ाई में एवरेज, क्रिकेटर बनने का था सपना, अब बिना कोचिंग के निकाला यूपीएससी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


UPSC Result 2022 Toppers Success Story: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट हाल ही में घोषित किया है. नतीजे आने के बाद देश के कोने-कोने से कई संघर्ष की कहानियां (UPSC Inspirational Stories) देखने को मिल रही हैं, कि कैसे विषम परिस्थितियों में भी तैयारी करके उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है. ऐसी ही कहानी है राजस्थान के मनोज महरिया की, जिन्होंने क्रिकेट का करियर छोड़, बिना कोचिंग के खुद से पढ़ाई करके यूपीएससी परीक्षा निकाली है.

बता दें कि मनोज, राजस्थान के सीकर जिले के कूदन गांव के रहने वाले हैं. उन्होने यूपीएससी की परीक्षा में 628वां स्थान प्राप्त किया है. रिजल्ट आने के बाद से ही के उनके घर और गांव में खुशी का माहौल है.

पढ़ाई में थे एवरेज
भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार मनोज के पिताजी का स्वर्गवास हो चुका है. वह अपने भाई बहनों में सबसे बड़े हैं. मनोज पढ़ाई में ज्यादा अच्छे नहीं थे और हमेशा उनके 60-65 % नंबर ही आते थे. 12वीं में भी उनके 62.80% आए थे. हांलाकि उनका क्रिकेट में काफी इंट्रेस्ट रहा है और वह सीकर जिले के कप्तान भी थे. लेकिन रणजी में उनका सेलेक्शन नहीं हो पाया था.

शुरू की परीक्षाओं की तैयारी
मनचाही सफलता न मिल पाने के कारण मनोज ने क्रिकेट छोड़ सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी शुरू करने का निर्णय लिया. उन्होंने कई परीक्षाएं भी निकाली. लेकिन अच्छी पोस्ट के लिए यूपीएससी की तैयारी जारी रखी. उन्होंने अब अच्छी रैंक के साथ यूपीएससी परीक्षा तो पास कर ली है, लेकिन उन्हें IAS की पोस्ट नहीं मिल पाई है. इसलिए वह इस साल फिर से परीक्षा देंगे और आईएएस बनने का सपना पूरा करना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें-
UPSC Result 2022 : बस ड्राइवर के बेटे ने पास की UPSC परीक्षा, कोचिंग के लिए साइबर कैफे चलाकर जुटाए थे पैसे
UPSC Result 2022 : IPS भाई और IAS भाई को देख अफसर बनने की ठानी जिद, ठुकराई एक करोड़ की जॉब

Tags: Success Story, UPSC

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें