प्यार एक ऐसा अहसास है जो किसी को कहीं भी हो सकता है. पहले के समय में प्यार में सिर्फ जात-पात की दीवार तोड़कर की जाती थी. फिर समय में बदलाव आया. आज गे और लेस्बियन रिश्तों को भी मान्यता मिलने लगी है. कई देशों ने इन रिश्तों को कानूनी मान्यता दे दी है. लेकिन कई देश अभी भी इसके खिलाफ है. उनके मुताबिक़, ये अप्राकृतिक है. लेकिन जब प्यार हो ही जाए तो क्या किया जा सकता है. सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपने साथ हुए ऐसे ही एक कॉम्प्लिकेटेड रिश्ते के बारे में शेयर किया.
फ्लोरिडा की रहने वाली लिंडा ने बताया कि कैसे शादी में रहते हुए उसे अहसास हुआ कि वो लेस्बियन है. इसके बाद उसका दिल एक अन्य महिला पर आ गया. अपने इस रिश्ते के लिए उसने अपने पति को तलाक दे दिया. लेकिन जब उसकी प्रेमिका ने बच्चे का प्रस्ताव रखा तो लिंडा ने अपने एक्स हसबैंड के स्पर्म से ही अपनी प्रेमिका को प्रेग्नेंट करवाया. आज लिंडा अपने एक्स पति और प्रेमिका के साथ एक साथ रहती है.
शादी में नहीं बचा था रोमांस
अपनी लाइफ के बारे में लिंडा ने लोगों के साथ शेयर किया. उसने बताया कि काफी समय तक उसने अपने पति के साथ एडजस्ट किया था. दोनों के दो बच्चे हैं. दूसरे बच्चे के बाद इस रिश्ते में रोमांस बचा ही नहीं था. वो जब भी अपने पति के पास जाती, वो दूर चला जाता था. इसके बाद 2021 में उसने अपने पति से तलाक ले लिया. आठ साल का रिश्ता तोड़ देने के बाद लिंडा अकेले रह गई थी. लेकिन इस बीच उसे अहसास हो चुका था कि वो लेस्बियन है.
पहली शादी से थे दो बच्चे
अब मां बनने वाली है प्रेमिका
लिंडा की मुलाकत उसकी प्रेमिका मैडी से नवंबर 2021 में हुई थी. इसके बाद दोनों एक- पागल हो गए. मैडी ने जब बच्चे का प्रस्ताव रखा तो लिंडा को अपने एक्स पति की याद आई. उसने अपने एक्स हसबैंड से इसके बारे में डिस्कस किया और उसने स्पर्म डोनेट करने के लिए हामी भर दी. अब लिंडा अपने एक्स पति और प्रेमिका के साथ एक घर में रहती है. तीनों की लाइफ काफी अच्छी चल रही है. हालांकि, उसके एक्स पति का रोल सिर्फ बच्चों का पिता होने तक सिमित है.
.
Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 17:33 IST








