डॉन अबू सलेम का फरार चल रहा भतीजा आरिफ गिरफ्तार, UP पुलिस ने मुंबई से दबोचा, विदेश भागने की थी तैयारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आजमगढ़. यूपी के आजमगढ़ जिले की पुलिस और स्वाट टीम ने फरार चल रहे माफिया डॉन अबू सलेम के भतीजे मोहम्मद आरिफ को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब मोहम्मद आरिफ महाराष्ट्र से विदेश भागने की फिराक में था. डॉन के भतीजे मोहम्मद आरिफ पर आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली में रंगदारी, जबरन जमीन कब्जा करने सहित कई अन्य मामलों में अभियोग पंजीकृत था. फिलहाल आजमगढ़ पुलिस मोहम्मद आरिफ को मुंबई से लेकर आजमगढ़ के लिए रवाना हो गई है और उससे पूछताछ की जा रही है.

माफिया डॉन अबू सलेम के भतीजे की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर आजमगढ़ सुर्खियों में है और कयास लगाए जा रहे हैं कि आजमगढ़ पुलिस माफिया डॉन अबू सलेम की बेनाम संपत्तियों पर भी नकेल कसेगी जो अवैध कमाई से अर्जित कर बनाई गई है. दरअसल शहर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर मोहल्ले की निवासिनी शबाना परवीन ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि माफिया माफिया डॉन अबू सलेम का सगा भतीजा मोहम्मद आरिफ, पुत्र मोहम्मद हामिद, सलमान पुत्र अब्दुल हामीद, हेना पत्नी सलमान द्वारा कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है. इस मामले में पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया था.

हेना व सलमान को पुलिस ने मौके से ही हिरासत में ले लिया जबकि माफिया अबू सलेम का भतीजा मोहम्मद आरिफ मुम्बई भागने में कामयाब रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने दो टीमों का गठन किया था, जिसमें शहर कोतवाली व स्टीम शामिल थी. इसी क्रम में आजमगढ़ पुलिस माफिया अबू सलेम के भतीजे मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार करने के लिए लगातार ट्रेस कर रही थी कि तभी उसका लोकेशन मुंबई में मिला.

आपके शहर से (आजमगढ़)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

सूचना के बाद आज़मगढ़ पुलिस पहुंची और उसे बांद्रा के एक होटल के नजदीक पान की दुकान पर स्पॉट किया गया. मुंबई पुंलिस ने इस बाबत लोकल असिस्टेंस प्रदान किया. उसे फिलहाल उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि आरिफ लंबे समय से फरार चल रहा था.  उसकी तलाश में UP पुलिस ने इसके पहले भी कई जगह छापेमारियां भी की थीं. इसी बीच लोकल इंटेल द्वारा आज़मगढ़ पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि आरिफ मुम्बई में छिपकर रह रहा है. जिसके तुरंत बाद पुलिस ने इस बात की सूचना मुंबई पुलिस को दे दी.

आरिफ को पकड़ने के लिए UP पुलिस की एक टीम भी मुंबई पहुंची. इधर मुंबई पुलिस ने उन्हें आरिफ के संबंध में और जानकारी उपलब्ध कराई. इस बीच, पता चला कि आरिफ बांद्रा के एक होटल के नजदीक पान की दुकान पर खड़ा है, जिसके बाद पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया.

Tags: Azamgarh big news, Azamgarh news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें