Surya Grahan 2023: राजस्‍थान में कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? 5 राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ने का है योग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर. हिंदू धर्म में ग्रहण को काफी महत्व दिया जाता है. साइंड सूर्य ग्रहण को एक खगोलीय घटना मानता है. 20 अप्रैल 2023 को वैशाख अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था. अब 14 अक्टूबर 2023 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा. अश्विन अमावस्या पर शनिवार के दिन यह अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा. इसी दिन सर्वपितृ अमावस्या है. जानकारों की मानें तो यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा. हालांकि माना यह भी जा रहा है कि भारत पर इसका असर नहीं होगा. इसी तरह राजस्थान में भी ग्रहण में भी ग्रहण का असर नहीं रहेगा.

भारतीय समय अनुसार ग्रहण रात 08.34 से मध्य रात्रि 02.25 तक रहेगा. माना जा रहा है कि ग्रहण का असर किसी भी राशि पर ज्यादा देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन फिर भी यह ग्रहण कुछ राशियों को प्रभावित कर सकता है. तो आइए जानते है साल के दूसरे सूर्य ग्रहण का किन राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ सकता है.

मेष राशि (Aries)
मेश राशि वालों के लिए साल का दूसरा सूर्य ग्रहण मुसीबतों से भरा हो सकता है. इस दौरान आपको अपनों से ही धोखा मिल सकता है, किसी पर भरोसे करने से पहले सावधान जरूर रहें. नौकरी पेशा लोगों को भी सोच समझकर कोई फैसला लेना चाहिए. वर्किंग सेक्टर के लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

आपके शहर से (जयपुर)

वृषभ राशि (Taurus)
साल के दूसरे सूर्य ग्रहण के दौरान वृषभ राशि वालों को धन की हानि हो सकती है. आपका बजट बिगड़ सकता है. समाज में मान-प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है. आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी तो जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है. छोटी से लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों को बेवजह के खर्चों से बचना होगा. पैसों के लेन-देन के दौरान सावधानी बरतें. निवेश सोच समझकर करें.

ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण कल, 12 राशियों पर कैसे डालेगा असर, अयोध्या के ज्योतिषाचार्य से जानें सबकुछ

कन्या राशि (Virgo)
साल के दूसरे सूर्य ग्रहण के दौरान कन्या राशि वालों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होगी. इस दौरान आपके दोस्त आपको मुसीबत में डाल सकते हैं. इस वजह से आर्थिक और मानसिक तौर पर आपको नुकसान हो सकता है.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों को मानिसक तौर पर परेशानियां हो सकती है. इस वजह से आपका विवाद भी हो सकता है. जो आपको आर्थिक और शारीरिक नुकसान पहुंचा सकता है. मन शांत रखने की कोशिश करें.

Tags: Jaipur news, Rajasthan news, Surya Grahan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें