उधव कृष्ण/पटना. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के द्वारा जल्द ही 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर शिक्षकों की बहाली की जाएगी. इनमें 79,943 प्राथमिक शिक्षक, 32,916 पदों पर मिड्ल और 57,602 पदों पर हायर सेकेंडरी स्कूलों के शिक्षक बहाल किए जाएंगे. इसके लिए अगस्त महीने में परीक्षा ली जाएगी और साल के अंत तक रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा.
बिहार लोक सेवा आयोग ने टीचर भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है. यह परीक्षा इसी साल अगस्त में आयोजित की जाएगी. इसको लेकर बीपीएससी ने गुरुवार (25 मई) को ही एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है. जारी कैलेंडर के अनुसार 19, 20, 26 और 27 अगस्त को परीक्षा ली जाएगी.
कैंडिटेट की अर्हता
प्राइमरी स्कूल का शिक्षक बनने के लिए कैंडिडेट का इंटरमीडिएट पास होने के साथ ही सीटीईटी, (Central Teacher Eligibility Test) डिप्लोमा या बीएड होना अनिवार्य है. वहीं, मिड्ल स्कूल के शिक्षक के लिए कैंडिडेट का ग्रेजुएट होने के साथ एसटीईटी (State Teacher Eligibility Test) और बीएड पास होना अनिवार्य है. जबकि हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक के लिए कैंडिडेट का पोस्ट ग्रेजुएट, एसटीईटी और बीएड पास होना जरूरी है. सिलेबस की पूरी जानकारी वेबसाइट पर जारी कर दी गई है.
आपके शहर से (पटना)

कौन है असली तुषार कुमार? नाम और रोल नंबर एक, दोनों कर रहे UPSC में 44वीं रैंक लाने का दावा, फंस गया पेच

मछली पालन ने कर दिया मालामाल, बाप के मुकाबले दोगुनी कमाई कर रहा बेटा; हर साल 10 लाख का मुनाफा

LNMU में 4 वर्षीय स्नातक में नामांकन के लिए नया पोर्टल शुरू, 8 जून तक कर सकते हैं आवेदन

Bihar: कानून के दायरे में रहकर अब मुखिया भी कर सकेंगे शिकार, जानें क्या है नया नियम?

Bihar & Jharkhand News: तमाम ख़बरें फटाफट अंदाज़ में | Top Headlines | Gaon Sheher 100 Khabar

Job Alert! नालंदा में जॉब कैंप आयोजित, Tata सहित 5 कंपनियों में 1550 पदों पर होगी बहाली

Bihar Monsoon Update: जानिए कहां अटका हुआ है मानसून, बिहार में कब तक पहुंचेगा?

Indian Railway: बेंगलुरु से दानापुर के बीच चलेगी एक वन-वे स्पेशल ट्रेन, जान लीजिए टाइमिंग

Patna Gold Rate: सोना 550 रुपए गिरा, चांदी 1500 रुपए फिसली, जानें सर्राफा मंडी में आज का रेट

Gopalganj: 22 थानों की पुलिस ने एक साथ मारा रेड, 54 अपराधी गिरफ्तार, 3 अभियुक्तों के घर की हुई कुर्की

लंदन-दिल्ली नहीं, अब पटना में देखिए सचिन-धोनी और बापू से लेकर लता तक की मोम की मूर्ति, जानें टिकट रेट
इसे भी पढ़ें: Weather Update: बिहार में आंधी और बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
परीक्षा में निगेटिव मार्किंग
बता दें कि पिछले दिनों बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी थी कि इस बार की परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान किया गया है. उन्होंने कहा था कि तुक्केबाजी करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए ही निगेटिव मार्किंग होगी.
साल के अंत तक रिजल्ट
बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने बताया कि अगस्त महीने तक परीक्षा ली जाएगी और साल के अंत तक रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा. बीपीएससी के अनुसार सभी पदों के लिए एक साथ आवेदन लिए जाएंगे. कैंडिडेट्स एक साथ तीनों स्तर के स्कूलों के लिए आवेदन भर सकते हैं. अगर कोई योग्य कैंडिडेट है तो अलग-अलग तारीख पर तीनों एग्जाम में बैठ सकता है.
भाषा में होंगे दो सेक्शन
बीपीएससी के अनुसार भाषा में दो सेक्शन दिए जाएंगे. अंग्रेजी के प्रश्न कॉमन रहेंगे. वहीं दूसरा हिंदी, उर्दू और बंगला का पेपर रहेगा. सभी परीक्षा एमसीक्यू बेस्ड होगी. कुल 100 नंबर के प्रश्न रहेंगे. 25 नंबर के सवाल अंग्रेजी के रहेंगे, 75 नंबर के सवाल हिंदी, उर्दू या बांग्ला भाषा के रहेंगे. पास करने के लिए 30 नंबर लाना अनिवार्य होगा. वहीं, मेन पेपर 150 नंबर का होगा. मेरिट लिस्ट अलग-अलग बनाई जाएगी. मेन पेपर में 100 नंबर के प्रश्न तो नॉर्मल होंगे, बाकी बचे 50 नंबर का इंटेलिजेंस टेस्ट होगा. ये 50 नंबर विषय ज्ञान से हट कर रहेंगे.
.
Tags: Education news, Jobs 18, PATNA NEWS, Teacher job
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 11:29 IST








