Bihar Monsoon Update: जानिए कहां अटका हुआ है मानसून, बिहार में कब तक पहुंचेगा?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

अंडमान सागर में मौजूद है दक्षिण-पश्चिम मानसून.
केरल में 8 जून तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद.
बिहार में 13 या 14 जून तक दस्तक देगा मानसून.

पटना. अंडमान सागर में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की सूचना के साथ ही देशभर में इसके प्रसार के बारे में आकलन शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि फिलहाल मानसून नानकोवरी द्वीप के पास ठहरा है जो पोर्ट ब्लेयर से 500 किमी दूर है. इसी आधार पर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, केरल तट पर मानसून 8 जून तक दस्तक दे सकता है. इस स्थिति को देखते हुए बिहार में 13 या 14 जून को मानसून के दस्तक देने के अनुमान लगाए जा रहे हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार देशभर में मानसून 7 दिनों की देरी से पहुंचेगा. हालांकि, फिलहाल प्री मानसून की बारिश की संभावना बनी रहेगी. इसी को देखते हुए शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने पूरे बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है. आंधी, गरज, ठनका गिरने के साथ बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. यह अलर्ट अगले 24 घंटे के लिए है और शनिवार की सुबह से मौसम सामान्य होने की संभावना है. अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है.

बता दें कि भारत की समुद्री सीमा में आते-आते मानसून का करंट दो भागों में बट जाता है. अरब सागर की मानसून करंट की शाखा की मजबूती महाराष्ट्र व देश के अन्य भागों में बारिश का कारण बनती है. वहीं, बंगाल की खाड़ी की शाखा की मजबूती से बिहार झारखंड व उत्तर प्रदेश समेत आस पास के राज्यों में अच्छी बारिश होती है.

आपके शहर से (पटना)

भारतीय भूभाग के वायुमंडलीय क्षेत्र में राजस्थान के श्रीगंगानगर से लेकर पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड होते हुए मानसून सीजन में एक विशेष रेखा बनाती है. इन मानसून. इस मानसून ट्रफ रेखा के इर्द गिर्द ही बारिश होती है. इसका दोलन होते रहता है और यह कभी ओडिशा, मध्य प्रदेश की ओर दोलन करता है तो कभी बिहार झारखंड की ओर.

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, जिस ओर मानसून के प्रवाह का दोलन होता है वहां वर्षापात की गतिविधियां अधिक होती हैं. जुलाई और अगस्त में इसकी स्थिति नेपाल की तराई क्षेत्र में रहती है. यही कारण है कि जुलाई अगस्त में बिहार में बारिश की गतिविधियां अधिक हो जाती हैं.

बिहार में मानसून का आगमन पूर्णिया के रास्ते होता है और इसकी मानक तिथि 13 जून है. सामान्य स्थिति में तीन से पांच दिनों की देरी या जल्दी हो सकती है और इतने ही दिनों में पूरे प्रदेश में इसका प्रसार भी हो जाता है. इस बार भी 13 से 14 जून के बीच बिहार में मानसून के प्रवेश के आसार अब तक हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें