
Punjab Board 10th Result 2023 Live: पासिंग मानदंड
छात्रों को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षा दोनों में कम से कम 20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. इस वर्ष, शैक्षणिक कैलेंडर को पाठ्यक्रम के साथ दो भागों में विभाजित किया गया था.
Punjab Board 10th Result 2023 Live: वर्ष 2022 में लड़कियों का लड़कों से बेहतर रहा परफॉर्मेंस
पिछले साल कुल 1,41,528 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुई थीं, जिनमें से कुल 1,40,594 पास हुए थे. लड़कियों का पास प्रतिशत 99.34 प्रतिशत था. वहीं इस परीक्षा में कुल 1,70,005 लड़के उपस्थित हुए थे, जिनमें से 1,68,022 लड़के पास हुए. लड़कों का पास प्रतिशत 98.83 प्रतिशत रहा था.
Punjab Board 10th Result 2023 Live: जारी होगी टॉपर्स की लिस्ट
PSEB रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स के नामों की घोषणा करेगा. इसके बाद छात्र रिजल्ट (PSEB 10th Result 2023) के साथ टॉपर्स लिस्ट (Punjab Board 10th Topper List 2023) भी चेक कर सकते हैं.
Punjab Board 10th Result 2023 Live: परीक्षा में 3 लाख से अधिक छात्र हुए थे शामिल
इस साल पंजाब बोर्ड (Punjab Board) परीक्षा के लिए 3 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था. PSEB कक्षा 10वीं का रिजल्ट (PSEB 10th Result 2023) सुबह 11:30 बजे घोषित किया जाएगा, हालांकि Result Link कल एक्टिव होगा.
Punjab Board 10th Result 2023 Live: एडमिट कार्ड संभाल कर रखें
PSEB 10वीं के परिणाम (PSEB 10th Result 2023) की जांच करने के लिए रोल नंबर का उपयोग करने की आवश्यकता होगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पंजाब बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड तैयार रखें.
Punjab Board 10th Result 2023 Live: यहां से चेक करें स्कोरकार्ड
आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.
वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे कि रोल नंबर और जन्म तिथि
भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम देखें और डाउनलोड करें.
Punjab Board 10th Result 2023 Live: डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होगा रिजल्ट
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट (PSEB 10th Result 2023) आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर (Digilocker) पर उपलब्ध होगा. छात्र अपना रिजल्ट (Punjab Board 10th Result) आसानी से डिजिलॉकर (Digilocker) से भी चेक कर सकते हैं.
Punjab Board 10th Result 2023 Live: टॉप रैंक वाले को मिलेंगे कैश पुरस्कार
पिछले साल, रैंक 1 धारक को 1 लाख रुपये का इनाम दिया गया था जबकि रैंक 2 और 3 को भी नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया था.
Punjab Board 10th Result 2023 Live: पिछले 5 साल का पास प्रतिशत
वर्ष 2022: 99.06%
वर्ष 2021: 99.93%
वर्ष 2020 : 100%
वर्ष 2019 : 85.56%
वर्ष 2018: 59.47%
Punjab Board 10th Result 2023 Live: रिजल्ट आज होगा जारी
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट (PSEB 10th Result 2023) आज 26 मई को घोषित किए जाएंगे. रिजल्ट (Punjab Board 10th Result 2023) की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुबह 11.30 बजे की जाएगी और लिंक कल सक्रिय हो जाएगा.
Punjab Board 10th Result 2023 Live: पिछले साले के टॉपर्स
रैंक 1- नैन्सी रानी (644/650)
रैंक 2- दिलप्रीत कौर (644/650)
रैंक 3- कोमल प्रीत (642/650)
Punjab Board 10th Result 2023 Live: पिछले साल दोबारा परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या
वर्ष 2022 में बोर्ड द्वारा 317 छात्रों के रिजल्ट (PSEB 10th Result 2023) रोके गए और 2,475 छात्रों को परीक्षा के लिए फिर से उपस्थित होना पड़ा था.
Punjab Board 10th Result 2023 Live: इस बार कब हुए थे एग्जाम?
इस वर्ष, परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल के बीच सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की गई थी. फिजिकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स, एनएसएफक्यू विषय और कंप्यूटर साइंस जैसी परीक्षाएं दो घंटे की थीं और बाकी सभी परीक्षाएं तीन घंटे थी.
Punjab Board 10th Result 2023 Live: पिछले साल सेकेंड टर्म के मार्क्स को फाइनल स्कोर के तौर पर क्यों नहीं लिया गया?
वर्ष 2022 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट (Punjab Board 10th Result) दोनों टर्म के औसत के अनुसार घोषित किए गए थे, क्योंकि शैक्षणिक वर्ष को दो टर्म में विभाजित किया गया था. प्रत्येक टर्म में पाठ्यक्रम का 50 प्रतिशत शामिल था.
Punjab Board 10th Result 2023 Live: पिछले कुछ सालों में कैसा रहा है पास प्रतिशत?
वर्ष 2021 में दर्ज किया गया पास प्रतिशत 99.9 प्रतिशत के करीब था. वर्ष 2020 में 10वीं कक्षा के सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया गया था क्योंकि कोविड-19 के प्रकोप और उसके बाद लॉकडाउन के कारण पंजाब बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. वर्ष 2019 में पास प्रतिशत 85.55 प्रतिशत था.
Punjab Board 10th Result 2023 Live: इस समय जारी होगा रिजल्ट
पंजाब स्कूल ऑफ एजुकेशन बोर्ड (PSEB) 26 मई को सुबह 11:30 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे Punjab Board की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट (PSEB 10th Result 2023) चेक कर सकते हैं.
Punjab Board 10th Result 2023 Live: ऐसे चेक करें रिजल्ट
Punjab Board की आधिकारिक वेबसाइट pseb.org.in पर जाएं.
वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
अपनी क्रेंडेंशियल जैसे कि रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
PSEB 10th Result 2023 देखें और डाउनलोड करें.
Punjab Board 10th Result 2023 Live: कब हुई थी परीक्षा?
PSEB कक्षा 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल तक सुबह के सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की गई थी.
Punjab Board 10th Result 2023 Live: इन वेबसाइट से चेक करें रिजल्ट
pseb.ac.in
indiaresults.com
PSEB 10th Result Live: पिछले साल 3.11 लाख छात्र परीक्षा में हुए थे शामिल
कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 3,11,545 छात्र उपस्थित हुए. 3,08,627 छात्रों ने वर्ष 2022 में बोर्ड परीक्षा पास की थी. लड़कियों ने 99.34 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ लड़कों को पीछे छोड़ दिया था जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 98.83 प्रतिशत था. 12 ट्रांसजेंडर छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 11 ने परीक्षा पास की थी.








